लाइव न्यूज़ :

कानपुर में शराबियों के हौसले बुलंद, सोशल डिस्टेंसिंग सिखाने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 22, 2021 13:39 IST

कानपूर में पुलिस को शराबियों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना सिखाना महंगा पड़ गया । शराबियों को पुलिस की बात अच्छी नहीं लगी और फिर क्या सब मिलकर पुलिस वालों को पीटने लगे ।

Open in App
ठळक मुद्देकानपूर में शराबियों का आतंक पुलिस को दौड़ा-दौड़कर पीटासोशल डिस्टेंसिंग सिखाने गई थी पुलिस शराब तस्करों का भी बोलबाला , पुलिस को दी अंजाम भुगतने की धमकी

लखनऊ :  कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैज्ञानिकों ने मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोने जैसे तरीकों को अपनाने की सलाह दी है । इस महामारी में पुलिस भी  लोगों से सख्ती के साथ इन नियमों का पालन करवा रही है।

कोरोना काल में मास्क नहीं लगाने पर पुलिस आम लोगों का चालान काट रही है लेकिन ऐसा लगता है की  कानपुर में शराबियों पर पुलिस की एक नहीं चलती है । शराब के ठेके पर शराबियों को सोशल डिस्टेंसिंग सिखाना पुलिस को भारी पड़ गया । शराबियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 दरअसल कानपुर के घाटमपुर इलाके  के श्रीनगर गांव में शराब के ठेके पर मौजूद लोगों को पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर चालान करने की चेतावनी दी  और यह बात शराबियों को अच्छी नहीं लगी ।

उन्होंने मिलकर दरोगा इमरान और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा दिया। आलम यह था कि सिपाही ठेके पर शराबियों को समझाते रहे लेकिन गांव वाले उनको मारते रहे ।

पुलिस से मारपीट की सूचना पर थाने से भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका । पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान के बेटे सहित 50 अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है और दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है ।

 उत्तर प्रदेश के कानपुर में शराबियों और शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं पुलिस पर इसका कोई नियंत्रण नहीं है । एक तरफ जहां शराबियों ने पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग सिखाने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ।

वहीं दूसरी और शराब तस्कर भी उनसे उलझ गए । इतना ही नहीं शराब तस्कर के परिजनों ने भी पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया । साथ ही शराब की तस्करी करने वाली महिलाओं और लड़कियों ने भी पुलिस वाले को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

src="//tvid.in/1xfbcpez9g/lang?autoplay=false" border="0" frameBorder="0" seamless="" scrolling="no" allowfullscreen="true" mozallowfullscreen="true" allowtransparency="true" 

जालौर के मोखातरा गांव में पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ बेबस नजर आई । हाल ऐसा था कि तस्करों को गिरफ्तार करने की जगह पुलिस वाले गाड़ी छोड़ने की बात कह रहे थे । तस्करी करने वाले युवक महिला और लड़कियों पुलिस वालों से उलझ गए। वहीं इस मामले में एसपी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी