लाइव न्यूज़ :

बार बालाओं के साथ रात भर जमकर नाचे नेताजी, कोरोना गाइडलाइंस की जमकर उड़ाई धज्जियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2021 19:22 IST

आजमगढ़ के रूद्रपुर में एक नेताजी ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना मास्क और अपने कई समर्थकों के साथ बार बालाओं के साथ खूब डांस किया। 

Open in App
ठळक मुद्देनेताजी ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बार बालाओं के साथ खूब डांस कियान नेताजी ने मास्क लगा रखा था और न ही उनके समर्थकों नेनेताजी और उनके समर्थकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

देश भर में लोग कोविड-19 महामारी के चलते घरों में बैठे हैं और आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के एक नेताजी के लिए जैसे कोई कानून था ही नहीं। आजमगढ़ के रूद्रपुर में नेताजी ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना मास्क और अपने कई समर्थकों के साथ बार बालाओं के साथ खूब डांस किया। 

सगड़ी तहसील के रूद्रपुर क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य फौजदार यादव एक शादी में पहुंचे थे। जहां डीजे की धुन पर पिंजरे में बंद एक बार बाला डांस कर रही थी। बस फिर क्या था, नेताजी ने न कोरोना नियमों की परवाह की और न ही अपनी छवि की। बार बालाओं के साथ वे जमकर नाचे। 

न नेताजी ने मास्क लगाया और न समर्थकों ने

इस दौरान न नेताजी ने मास्क लगा रखा था और न ही उनके समर्थकों ने। यहां तक की सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। इस दौरान नेताजी ने बार बालाओं के नजदीक जाने के लिए वाहन पर चढ़ने की भी कोशिश की। 

रात भर चलता रहा डांस

बताया जा रहा है कि बिलरियागंज थाने के बरोही फत्तेपुर गांव में 22 मई को शादी हुई थी। यह वीडियो उसी शादी समारोह का था। नेताजी और उनके समर्थक शादी में रात भर नाचते रहे। 

नेताजी का वीडियो वायरल

नेताजी और उनके समर्थकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोरोना के दौर में शादी समारोहों में सीमित लोगों को बुलाने की अनुमति है। ऐसे में इतने लोगों का एक साथ शादी में जुटना किसी भी तरीके से सही नहीं कहा जा सकता है। हालांकि अब देखना यह है कि प्रशासन नेताजी और उनके समर्थकों पर क्या कार्रवाई करता है?

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो