लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूपी में चूरन बेचने वाले का वीडियो किया शेयर, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2022 19:55 IST

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने यूपी में चूरन बेचने वाले का वीडियो शेयर किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 7 चरण में है। सभी दल एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।कविता भी आपके दिल में उतर जाएगी…।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 7 चरण में है। सभी दल एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। विधायक रोज पला बदल रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने यूपी में चूरन बेचने वाले का वीडियो शेयर किया है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनावी मौसम में लोग लाइक कर रहे हैं। खूब पसंद किया जा रहा है। ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के इन महाशय का सिर्फ़ चूर्ण ही दिलखुश नहीं है, इनकी कविता भी आपके दिल में उतर जाएगी…।

वीडियो में शख्स पीएम मोदी की गुणगान कर रहे हैं। कविता के माध्यम से केंद्रीय योजना के बारे में बता रहे हैं। कविता के माध्यम से कह रहे हैं कि मेरा भी घर बन गया। मेरा हेल्थ कार्ड भी आ गया। लोग कविता की तारीफ कर रहे हैं। हजारों लोगों ने लाइक किया है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा मामलों के मंत्री तथा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सह विधानसभा चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ''समाजवादी पार्टी में वे जाते हैं जो दंगा करते हैं और भाजपा में वे शामिल होते हैं जो दंगाइयों को पकड़ते हैं।

सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल (जमानत)।'' भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को पार्टी में शामिल कराने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी में वे जाते हैं जो दंगा करते हैं और भाजपा में वे शामिल होते हैं, जो दंगाइयों को पकड़ते हैं। सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल है।'' उन्होंने कहा कि सपा ने फ‍िर से साफ कर दिया है कि वह प्रदेश को फिर दंगा-प्रदेश बनाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPनरेंद्र मोदीअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल