लाइव न्यूज़ :

हाथ और पैर में 12-12 उंगलियां, परिवार को सता रहा बलि का डर, जानें क्या है पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 3, 2018 09:18 IST

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी साथ ही बच्चे की पढ़ाई का भी जिम्मा उठाया जाएगा।

Open in App

लखनऊ, 3 सिंतबर:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाराबंकी जिले के एक बच्चे के हाथ-पैर में कुला मिलाकर 24 उंगलियां हैं। इस वजह से उसके रिश्तेदार उसके जान के दुश्मन बने हुए हैं।  

जन्म से ही  छह-छह उंगलियां 

बाराबंकी के रहने वाले शिवनंदन नामक बच्चे के हाथों और पैरों में छह-छह उंगलियां हैं। ये बच्चा जन्म से ही ऐसा है। जन्म से ही उसके हाथों और पैरों में छह-छह उंगलियां हैं। 

बलि का खतरा

अब उसकी ऐसी शारीरिक बनावट ही उसकी जान की दुश्मन बन गई है। बच्चे के कुछ रिश्तदारों को लगता है बच्चा किसी भगवान का रूप है और उसकी बलि दे देनी चाहिए। अंधविश्वास में उनको लगता है कि बच्चे को बलि देने से वह अमीर हो जाएंगे। 

रिश्तेदार तांत्रिक के संपर्क में

घरवालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रिश्तेदार किसी तांत्रिक के संपर्क में हैं और वह उसी के कहने पर बच्चे को मारने की योजना बना रहे हैं। तांत्रिक ने ही उन्हें ऐसा बताया है कि अगर वह बच्चे की बलि देंगे तो वह अमीर हो जाएंगे। 

पिता ने पुलिस को दी शिकायत

पिता ने पुलिस की दी शिकायत में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ बाराबंकी में रहते हैं और उनके बेटे के हाथ और पैर में 12-12 उंगलियां हैं। बच्चे के माता-पिता ने ऐसा दावा किया है कि उनके रिश्‍तेदार उनके बेटे को मारना चाहते हैं क्योंकि तांत्रिक ने उनसे कहा है कि अगर वह इस तरह के बच्‍चे को मारते हैं तो वह जल्द अमीर हो जाएंगे।

पुलिस ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा

उक्त मामले पर सर्किल अधिकारी उमाशंकर सिंह ने कहा है, 'हमें इस बात की  शिकायत मिली है। मैं इस मामले की उचित जांच कार्रवाई करूंगा और बच्चे को पढ़ाई से वंचित नहीं रहने दूंगा। वह आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए जब तक मेरी पोस्टिंग यहां है, तब तक उसकी पढ़ाई का खर्च मैं उठाऊंगा।' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी