UP: कानपुर में सड़क पर लड़कियों को बुरी तरह पीटने वाली घटना का वीडियो वारयल, लोगों ने महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 18, 2020 11:14 AM2020-02-18T11:14:05+5:302020-02-18T11:24:37+5:30
वीडियो में तीन लड़कियां पुलिस चौकी के अंदर भी जाती दिख रही हैं.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ट्विटर पर पत्रकार सौरभ त्रिवेदी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लड़कियों के साथ रात में बर्बरता के वाकये की बात सामने आई है। पत्रकार सौरभ त्रिवेदी ने ट्विटर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, तीन लड़कियों को कार से खींचकर सड़क के बीच में एक ग्रुप द्वारा मारा-पीटा गया। ये घटना आनंदपुरी पुलिस स्टेशन के नजदीक घटित हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग करते हुए महिला सुरक्षा पर सवाल उठाया।
Three women dragged out of a car and thrashed in the middle of the road by a group of men in Kanpur after their car brushed past a motorcycle. It all happened close of Anandpuri Police post. @myogiadityanath@Uppolice women safety ??? pic.twitter.com/BaraiMLfS6
— Saurabh Trivedi (@saurabh3vedi) February 18, 2020
125 सेकेंड के इस वीडियो में पहले लड़कियों के रोने की आवाज आ रही है। शुरुआत में लड़कियां कह रही हैं बहुत भारी पड़ेगा, लड़कियों पर हाथ उठा रहे हो। वीडियो में लड़कियों के रोने की आवाज आ रही है। कुछ लड़के महिलाओं के बाल खींचते दिख रहे हैं। इसके बाद लड़कियां आदर्श पुलिस स्टेशन भी अंदर जाती दिख रही हैं। वीडियो एक लड़की रोती हुई कह रही है कि उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया जा रहा है। लड़की कह रही है कि उनकी गाड़ी आपस में टकरा गई थी। इस घटना का असर लड़की के चेहरे साफ दिख रहा है, उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही थी। लड़की का कहना है कि जिन्होंने मारपीट की वो आस-पास के ही रहने वाले हैं। पत्रकार सौरभ त्रिवेदी के अनुसार यह घटना लड़कियों के कार द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर लगने के बाद शुरू हुई।
Shame on us as a society. @Uppolice
— I am also Tom Cruise (@tom_cruise31) February 18, 2020