लाइव न्यूज़ :

Video: तेज रफ्तार मुंबई लोकल से फिसली युवती, सुपरहीरो के अंदाज में लड़के ने बचाई जान 

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 3, 2018 16:04 IST

मुंबई लोकल के एक वीडियो में साफ दिख रहा है। तेज रफ्तार लोकल के गेट से फिसलकर गिर जाती है। वह जिस तरह से गिरी थी, उसकी जान बचने की उम्मीद नहीं जा सकती थी। लेकिन वह सही सलामत है।

Open in App

मुंबई की लोकल ट्रेन में लोगों के फंसने और निकलने को लेकर कई बार चौंकाने वाली खबरें आती रहती हैं। इसी क्रम में नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसे मुंबई मिरर ने 2 अक्टूबर ट्वीट कर के बताया कि यह हाल ही में मुंबई की लोकल ट्रेन में घटी-घटना है जब एक युवती तेज रफ्तार लोकल के गेट से फिसलकर गिर जाती है। वह जिस तरह से गिरी थी, उसकी जान बचने की उम्मीद नहीं जा सकती थी। लेकिन वह सही सलामत है।

इस वक्त सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक और एक युवती ट्रेन के गेट पर खड़े हैं। ट्रेन काफी तेज है। लड़की अपने कपड़ों में सहज नहीं होती। क्योंकि तेज हवा से उसके कुछ कपड़े उड़ते होते हैं। इसलिए वह कुछ कपड़े उतारकर अपने दूसरे हाथों में रखने लगती है। इसी दौरान उसके शरीर का नियंत्रण बिगड़ जाता है।

लड़की अचानक ट्रेन के गेट से नीचे फिसल जाती है। लेकिन तभी उसके ठीक बगड़ में खड़ा उसको पकड़ने के लिए झपट्टा मारता है। इसी दौरान लड़के हाथ में लड़के शरीर का का उपरी हिस्सा में पकड़ में आता है। इसके बाद उसने पूरी ताकत से तेज रफ्तार चलती ट्रेन में गेट से झूलती लड़की को वापस खींच लाता है। इस पूरे वाकये का वीडियो मुंबई के लोकल ट्रेन की सीसीटीवी व कुछ अन्य कैमरों में शूट हो गया था। बताया जा रहा है जान बचाने वाला युवक उस युवती को पहले से नहीं जानता था।

मुंबई लोकल ट्रेन का यह पूरा वीडियो देखिए-

इससे पहले मुंबई की लोकल में कीकी चैलेंज करते कुछ बच्चे दिखाई दिए थे। तब श्याम शर्मा (24), ध्रुव (23) ओर निशांत (20) ने पश्चिम रेलवे के वसई स्टेशन पर वीडियो बनाया था। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। यह वाकया अगस्त महीने का है।

इससे पहले जुलाई में बांद्रा स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन से टकराकर 25 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी और उसके दो बच्चे घायल हो गए। राजकीय रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया गुरुवार शाम प्रीति गुप्ता और उसके दो बच्चे प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े थे। उसी दौरान गुप्ता ट्रेन से टकरा गयीं थी।

टॅग्स :वायरल कंटेंटमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल