लाइव न्यूज़ :

उदयपुरः शिक्षक मोहनलाल डोडा ने 9वीं कक्षा के छात्र राहुल कुमार पारगी को परीक्षा बीच से उठवाया और दबाव बनाकर मुर्गा कटवाया, डीएम ने किया निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 22:18 IST

Udaipur:विद्यालय के शिक्षक मोहनलाल डोडा ने नवीं कक्षा के छात्र राहुल कुमार पारगी को परीक्षा बीच से उठवाया और दबाव बनाकर मुर्गा कटवाया।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत मंत्री बाबूलाल खराड़ी से की गई।बच्चों को भोजन से वंचित रहना पड़ रहा है।निलंबन काल में शिक्षक का केंद्र मावली कर दिया गया।

Udaipur: उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान नवीं कक्षा के छात्र से मुर्गा कटवाने और उसे साफ करवाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक मोहनलाल डोडा ने नवीं कक्षा के छात्र राहुल कुमार पारगी को परीक्षा बीच से उठवाया और दबाव बनाकर मुर्गा कटवाया। घटना की सूचना गांव मे फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और इसकी शिकायत मंत्री बाबूलाल खराड़ी से की गई।

मंत्री बाबूलाल खराड़ी नें पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के अन्य बच्चों ने पिछले एक महीने से स्कूल में पोषाहार नहीं मिलने की भी शिकायत की है। आरोपी शिक्षक द्वारा स्कूल के रसोइयों को भगाने का आरोप लगाया गया है, जिससे बच्चों को भोजन से वंचित रहना पड़ रहा है।

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कोटड़ा उपखंड अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को मुर्गा कटवाने के कृत्य का दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन काल में शिक्षक का केंद्र मावली कर दिया गया।

टॅग्स :School EducationRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल