दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मी ने वर्दी पहन ऑन ड्यूटी बनाया Tik Tok वीडियो, सोशल मीडिया पर छाया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 15:20 IST2019-07-31T15:20:47+5:302019-07-31T15:20:47+5:30
कुछ दिनों पहले गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ड्यूटी के दौरान सलमान फिल्म के गाने पर डांस कर रही थी। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था।

दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मी ने वर्दी पहन ऑन ड्यूटी बनाया Tik Tok वीडियो, सोशल मीडिया पर छाया
दिल्ली में कुछ दिनों पहले एक लड़की ने मेट्रो और डीटीसी बस में टिक-टॉक का वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। जिसके बाद डीटीसी स्टाफ को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन इस बार दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है। महिला पुलिसकर्मी ये वीडियो टिक टॉक के लिए बना रहीं थी। जिस वक्त उन्होंने वीडियो बनाया उस वक्त वो ऑन ड्यूटी पर थीं।
वीडियो में दोनों महिला पुलिसकर्मी हरियाणा के मशहूर सिंगर अजय हूडा का गाना 'बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर' सॉन्ग पर दोनों डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे बेरीगेट लगा है और दोनों महिला पुलिसकर्मी तैनात है। हालांकि इस वीडियो पर अभी तक कोई कार्रावाई नहीं हुई है। ये भी पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो दिल्ली में कहां की है।
गुजरात पुलिस के बाद @DelhiPolice पर भी चढ़ा Tiktok का ख़ुमार। दिल्ली पुलिस की 2 महिला कांस्टेबल वर्दी में Tiktok के Video में दिख रही है। @CPDelhi@LtGovDelhipic.twitter.com/aHYSKSWIqg
— Sonu Kumar🇮🇳 (@Sonu_indiatv) July 30, 2019
बता दें कि कुछ दिनों पहले गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ड्यूटी के दौरान सलमान फिल्म के गाने पर डांस कर रही थी। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था।