लाइव न्यूज़ :

Video: दिल्ली के एक इलाके में पार्किंग को लेकर आपस में भिड़े पड़ोसी, चले डंडे, वायरल हुआ वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2023 20:03 IST

वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपने ही पड़ोसी की जमकर पिटाई करता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पड़ोसी पार्किंग के लिए बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बहस फिर हिंसा का रूप ले लेती है।  

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के संत नगर में पार्किंग को लेकर आपस में दो पड़ोसी भिड़ गए। इस दौरान एक पड़ोसी द्वारा दूसरे पड़ोसी पर डंडे से वार किया गया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपने ही पड़ोसी की जमकर पिटाई करता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पड़ोसी पार्किंग के लिए बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बहस फिर हिंसा का रूप ले लेती है।  

वीडियो में एक लाल रंग के कपड़े पनी महिला अपने पड़ोसी से पार्किंग को लेकर बहस करती है। इस बीच एक शख्स आ जाता है। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगती है। वहीं पास खड़ा बुजुर्ग सरदार डंडा लेकर खड़ा हुआ था। वह उसी शख्स पर हमला कर देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह डंडे से बेरहमी से मार रहा होता है। 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला शख्स को बचाने के लिए आगे आती है लेकिन फिर भी बुजुर्ग शख्स नहीं रुकता। वहीं कुछ महिलाएं भी आक्रामक इन पर टूट पड़ती हैं। पिटाई होने वाले शख्स पर महिलाएं भी हावी होती दिख रही हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे किसी पड़ोसी ने शूट किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने संज्ञान ले लिया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोNew Delhiदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी