लाइव न्यूज़ :

चलती कार के ऊपर लड़कियां करने लगीं ऐसी हरकत, VIDEO हुआ वायरल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2019 15:34 IST

पुलिस से बचने के लिए इनके द्वारा पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई है। कार के पीछे से नंबर प्लेट पहले ही हटा ली गई, ताकि पुलिस इन्हें आसानी से पकड़ ना सके। चलती कार के ऊपर इस तरह की हरकत दोनों के लिए खतरनाक भी हो सकती थी। यहां तक कि उनकी ये लापरवाही दूसरों पर भी भारी पड़ सकती थी।

Open in App

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी-कभार ये चीजें अनजाने में होती हैं, जबकि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा करते हैं। हाल ही में फेसबुक पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आए, जिसने सभी को चौंका दिया। इस वीडियो में 2 लड़कियां डांस कर रही हैं, लेकिन उनके इस डांस पर लोगों ने जमकर आपत्ति जता रहे हैं, जानिए आखिर क्यों...

दरअसल, वीडियो में ये लड़कियां कार के ऊपर डांस कर रही हैं। उस वक्त कार सड़क पर दौड़ रही थी और आस-पास दूसरी गाड़ियां भी थीं। वीडियो में दोनों लड़कियां ट्वर्किंग (Twerking) डांस करती दिख रही हैं, जबकि लोग उन्हें कार के अंदर जाने के लिए बोल रहे हैं।

पुलिस से बचने के लिए इनके द्वारा पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई है। कार के पीछे से नंबर प्लेट पहले ही हटा ली गई, ताकि पुलिस इन्हें आसानी से पकड़ ना सके। चलती कार के ऊपर इस तरह डांस करना दोनों के लिए खतरनाक भी हो सकता था। यहां तक कि उनकी ये लापरवाही दूसरों पर भी भारी पड़ सकती थी। वीडियो मिसौरी (Missouri) स्थित सेंट लुइस का बताया जा रहा है।

लड़कियों की इस हरकत को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें जमकर लताड़ा। एक फेसबुक यूजर ने लिखा- "जब ये सब हो रहा था तो पुलिस कहां बिजी थी? देखा जा सकता है कि आस-पास की कारें भी बहुत तेज चल रही हैं। अगर कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "अगर डांस करते हुए कार से लड़कियां गिर जातीं और गाड़ी उनके ऊपर से निकल जाती, तो लड़कियों की ही गलती होती। हाईवे पर चलती कार के ऊपर टर्वक डांस करना काफी खतरनाक है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजबकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी