लाइव न्यूज़ :

चाबी लगी कार को छोड़ गया था शख्स, पीछे बैठी थी पत्नी तभी लुटेरों ने आकर चुरा ली गाड़ी और फिर...

By अमित कुमार | Updated: January 9, 2021 14:47 IST

पत्नी को गाड़ी में छोड़कर एक शख्स बाहर कुछ काम करने के लिए गया तो चोरो ने आकर गाड़ी चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोर गाड़ी के साथ-साथ शख्स की पत्नी को भी अपने साथ ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देगाड़ी छोड़कर शख्स स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने गया था। गाड़ी में चाबी लगी हुई थी जिसके बाद दो बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए।कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने शख्स की पत्नी को गाड़ी से नीचे फेंक दिया।

कार और बाइक चोरी की वारदातें अक्सर हम सुनते रहते हैं। देशभर में गाड़ियों की चोरी में लगातार बढ़ोतरी हुई है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी चोरी के बारे में सुनी है जिसमें गाड़ी के साथ-साथ उसमें बैठे शख्स को भी चोर चुराकर ले गए हो। जी हां, ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला पंजाब के डेरा बस्सी से सामने आया है। जहां कुछ बदमाशों ने मिलकर कार के साथ-साथ उसमे सवार महिला को भी अपने साथ ले गए। 

दो अज्ञात लोगों ने एक शख्स की टाटा टियागो कार को चुरा लिया। उस कार में शख्स की पत्नी पहले से ही बैठी हुई थी। चोरों की नजर पर महिला पर पड़ी तो उन्होंने उसे अंबाला टोल प्लाजा के पास फेंक दिया। दरअसल, राजीव चंद नाम का शख्स अपनी पत्नी और बेटे के साथ सुखमनी स्कूल पहुंचा था। बेटे के साथ स्कूल की फीस जमा करने के लिए वह अंदर चला गया। 

वाइफ गाड़ी में थी इस वजह से वह कार की चाबी लगा छोड़ दिया। कुछ देर बाद कार में चाबी लगी देखकर दो लुटेरे कार की ओर आते हैं। इसके बाद वह अंदर बैठकर कार को तेज रफ्तार में वहां से भगाकर ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन इस चोरी की चर्चा क्षेत्र में खूब चर्चा बटोर रही है।   

टॅग्स :पंजाबक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल