लाइव न्यूज़ :

CBSE Board exam रद्द होने के बाद लड़के का ट्वीट हुआ वायरल , कहा- सर फेयरवेल करा दो, नेहा को साड़ी में देखना है

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 2, 2021 17:02 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़के का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फेयरवेल कराने की बड़ी मजेदार वजह बताई। लोग इस ट्वीट कर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCBSE के 12 वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद एक लड़के ने पीएम को टैग कर किया ट्वीट।लड़के ने कहा - सर फेयरवेल करा दो , 12 B वाली नेहा को देखना था। लोगों ने कहा - अगर ऐसा रहा तो साड़ी में छोड़, नेहा को भी नहीं देख पाएगा।

नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर  के कारण पिछले एक साल से कॉलेज और स्कूल के सभी बच्चे ऑनलाइन ही क्लास ले रहे हैं और  एग्जाम देकर अगली क्लास में भी आ गए हैं ।  कोरोना काल में पास होने वाले बच्चों को डिग्री तो मिल गई  पर उन्हें फेयरवेल का मजा नहीं मिल पाया । जो कि हर किसी का सपना होता है । स्कूल के आखिरी दिन बच्चे खूब मस्ती भी करेत हैं । ऐसे में एक लड़के ने फेयरवेल कराने के लिए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया । अब यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । लोग इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं । 

हाल ही में केंद्र सरकार ने सीबीएसई बोर्ड की  12वीं  के एग्जाम रद्द करने का फैसला लिया । हालांकि इस फैसले के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स ने चैन की सांस ली । वहीं दूसरी ओर स्टूडेंट्स को इस बात का भी मलाल है कि वह अपने स्कूल में फेयरवेल पार्टी नहीं मना पाए। इस बात पर  एक लड़के ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि उसे एक लड़की को साड़ी में देखना है इसलिए फेयरवल चाहिए । 

कुकी अग्रवाल नाम के एक यूजर  ने ट्वीट किया, ' सर फेयरवेल करा दो, 12th B वाली नेहा को साड़ी में देखना था । लड़के का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । एक तरफ जहां लोग फेयरवेल  ना मिलने पर लड़के के लिए दुख जता रहे हैं । वहीं दूसरी तरफ लोग कोरोना काल में नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, ' नेहा हो या  स्नेहा सभी मास्क लगाकर आएंगी ।' वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा, ' यदि ऐसा ही चलता रहा तो साड़ी में छोड़, नेहा को कभी ना देख पाएगा । 

टॅग्स :वायरल वीडियोनरेंद्र मोदीसीबीएसईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी