VIDEO: सांप को चूमना पड़ा भारी, जीभ पर काटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: June 16, 2025 16:56 IST2025-06-16T16:56:05+5:302025-06-16T16:56:05+5:30
अमरोहा जिले के हैबतपुर गांव के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर ‘रील’ बनाने के लिए सांप को चूमने का प्रयास किया जिसके बाद सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया। व्यक्ति की हालत गंभीर है।

VIDEO: सांप को चूमना पड़ा भारी, जीभ पर काटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो
Man Trying to Kiss a Snake: अमरोहा जिले के हैबतपुर गांव के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर ‘रील’ बनाने के लिए सांप को चूमने का प्रयास किया जिसके बाद सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया। व्यक्ति की हालत गंभीर है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसकी लोगों ने तीखी आलोचना की है। यह घटना शुक्रवार शाम को अमरोहा जिले के हैबतपुर गांव में हुई, जहां किसान जितेंद्र कुमार (50) ने सांप को बचाने के बाद उसके साथ एक वीडियो बनाने का फैसला किया। लोगों को प्रभावित करने के लिए कुमार ने सांप के साथ फोटो खिंचवाई और रील बनवायी जिसे वहां मौजूद कई लोगों ने रिकॉर्ड किया। स्थानीय लोगों के अनुसार कुमार उस समय नशे में था और धूम्रपान कर रहा था।
ये कला दिखा रहे थे तभी सांप ने डस लिया. अब ये जिंदगी और मौत के बीच ICU में जंग लड़ रहे हैं. ये अपने गांव में अक्सर इस तरह की कलाकारी किया करते थे. लेकिन इस बार इन्हें सांप को Kiss करना महंगा पड़ गया. घटना यूपी अमरोहा की है. pic.twitter.com/15ZMYyz3c9
— Priya singh (@priyarajputlive) June 14, 2025
कथित वीडियो में कुमार को सांप को अपनी गर्दन के चारों ओर लपेटते हुए और धीरे-धीरे उसके सिर को अपने मुंह की ओर लाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही उसने अपनी जीभ सांप की ओर बढ़ाई, सांप ने अचानक हमला किया और सीधे उसकी जीभ पर काट लिया। इससे वहां खड़े लोग भयभीत हो गए। सर्पदंश के बाद कुमार की हालत बिगड़ गई। उसे नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उसे एक अन्य अस्पताल के लिए ‘रेफर’ कर दिया गया। गांव के मुखिया जयकीरत सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन इलाके में एक दीवार से सांप निकला था, जिससे दहशत फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे कुमार ने सांप को पकड़ लिया था। सिंह ने कहा, "वह सांप को पकड़े हुए था और उसे चूमने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसकी पकड़ ढीली हुई, सांप ने उसकी जीभ पर काट लिया। जितेंद्र ने सांप को छोड़ दिया, जो फिर (सांप) पास की झाड़ियों में चला गया।"
सांप को गले में डाला, किस किया...अब ICU में जिंदगी की भीख मांग रहा है!
— Pratayksh Mishra (@PrataykshMishr) June 15, 2025
दबंगई दिखाने के चक्कर में अमरोहा के जीतू ने कोबरा सांप से पंगा ले लिया — फन को चूमा, और सांप ने तुरंत काट लिया।
अब जीतू ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। pic.twitter.com/Hl2eYLygq1