लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों के खिलाफ अमिताभ बच्चन के नाम से वायरल हो रहे पोस्ट की क्या है सच्चाई, जानिए

By भारती द्विवेदी | Updated: April 11, 2018 17:27 IST

अपनी सोशल मीडिया टीम की तरफ से किए गए इस मैसेज को अमिताभ बच्चन ने अपनी ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्ट में आपको अमिताभ बच्चन की फोटो दिखेगी, उसके बाद एक लंबा-चौड़ा मैसेज दिखेगा, जिसमें अमिताभ मुसलमानों के खिलाफ और हिंदुओं के समर्थन में बात करते दिख रहे हैं। साथ ही वो भारत सरकार को नीचा दिखाने के लिए मीडिया को भी कोस रहे हैं। पोस्ट के अंत में लोगों से अपील की गई है कि एक मिनट के लिए चैंटिग छोड़ कर इस पोस्ट को जरूर पढ़ें, वरना सारी जिंदगी चैट ही करते रहे जाएंगे। हालांकि ये वायरल पोस्ट फर्जी है।

पहले आप वायरल पोस्ट में क्या लिखा गया है वो पढ़ लीजिए।

वायरल पोस्ट में लिखा गया है- 'मैंने ISIS का विरोध करते किसी मुस्लिम को नहीं देखा है। पर RSS का विरोध करते हुए लाखों हिंदू देखे हैं। मैंने किसी मुस्लिम को होली-दीवाली की पार्टी देते नहीं देखा है पर हिंदुओं को इफ्तार पार्टी देते देखा है। मैंने कश्मीर में भारत का के झंडे जलते देखे हैं पर कभी पाकिस्तान का झंडा जलाते हुए मुसलमान नहीं देखा है। मैंने हिंदुओं को टोपी पहने मजारों पर आते देखा है पर किसी मुस्लिम को टिका लगाते मंदिर में जाते नहीं देखा है। मैंने मीडिया को विदेशों के गुण गाते देखा है पर भारत सरकार के प्रचार करते नहीं देखा।'

पोस्ट वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया टीम आगे आई और उन्होंने इस पोस्ट को खारिज किया। Team SrBachchan की तरफ से लिखे गए मैसेज के अनुसार, ना ही अमिताभ बच्चन और न ही उनकी डिजिटल टीम के किसी सदस्य ने अपनी तरफ से कोई भी ऐसा ट्वीट किया है। इस खबर से अमिताभ बच्चन और उनकी टीम का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। सभी से निवेदन है कि अगर उन्हें ये खबर मिले तो उसे आगे ना बढ़ाएं और अपने पेज से डिलीट कर दें। साथ ही टीम ने इस पोस्ट को लेकर साइबर क्राइम अथॉरिटीज में शिकायत दर्ज करा दी है। आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनसोशल मीडियावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो