लाइव न्यूज़ :

जेल जाए पर चाय न जाए, चाय के दीवानों की ऐसी दीवानगी देखी है कहीं , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 28, 2021 16:37 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है , जहां दो शख्स को पुलिस पकड़कर ले जा रही है लेकिन दोनों पुलिस से डरने की बजाय पूरी सावधानी के साथ अपनी चीय लेकर जा रहे थे । लोगों ने कहा चाय के दीवानों की ऐसी दीवानगी ।

Open in App
ठळक मुद्देचाय के शौकीनों की दीवानगी देख सोशल मीडिया पर दंग रह गए लोगपुलिस पकड़कर ले जा रही थी और दोनो बेफ्रिक चाय सावधानी से पकड़कर ले जा रहे थेदोनों शख्स ने इतनी सावधानी बरती कि चाय की एक बूंद भी न गिरे

मुंबई : दुनिया भर में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है । एक कप गरमा गरम चाय के लिए यहां-वहां घूमते रहते हैं । चाय पीने के बाद ही मानो उनके शरीर में चुस्ती आती है । चाय के शौकीन लोग एक कप चाय के लिए क्या कुछ कर सकते हैं । इसका  अंदाजा हमें इस वीडियो से लग सकता है । इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे चाय के दीवानों का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है । उसमें दो लोगों को पुलिस पकड़ कर ले जा रही है । यह जाहिर सी बात है कि पुलिस का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं लेकिन ऐसे माहौल में भी दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें पुलिस से ज्यादा चाय की चिंता है । एक तरफ पुलिस वाले उन दोनों को जीप की तरफ ले जा रहे हैं तो दूसरी तरफ दोनों बड़ी सावधानी से चल रहे हैं ताकि कप से थोड़ी भी चाय नीचे ना गिरे । इस वीडियो को देख कर लोग खूब हंस रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं । 

 इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर अंकिता शर्मा ने शेयर किया । उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ' यह हम हैं, यह हमारी चाय है और बाकी बाद में देखेंगे । वहीं उन्होंने अपनी दूसरी ट्वीट में लिखा कि 'मुझे पुलिस वालों की एक बात अच्छी लगी कि इन्होंने उनकी चाय की कप नहीं फेंकी  बल्कि उन्हें चाय पीने दिया, कितने संवेदनशील हैं ।'

सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को कई देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, 'जेल जाए पर चाय ना जाए।' वही एक यूजर ने लिखा कि 'सच में चाय के शौकीनों के लिए चाय से बड़ी कोई चीज नहीं हो सकती ।' 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी