लाइव न्यूज़ :

नेता की संवेदनहीनता, महिला के सीने पर मारी लात, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2018 15:22 IST

पुलिस ने इस मामले में आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था।

Open in App

हैदराबाद, 16 जून: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के मंडल परिषद अध्यक्ष इम्मादी गोपी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक महिला के सीने पर अपने पैरों से मारते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला का नाम   ए रजव्वा बताया जा रहा है। महिला खम्मम जिले के गौवराराम गांव की रहने वाली है। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किसी सफेद शर्ट पहने हुए शख्स से बात कर रही, उसी बात के दौरान वह शख्स महिला पर लात से वार कर दिया है। 

दरअसल महिला ने कथित रूप से गोपी( नेता)  से उसका घर खाली करने को कहा, जो उसने उसे जिले के इंदरवई मंडल हेडक्वार्टर में बेचा था। पहले महिला गोपी पर चप्पल से वार करती है और फिर थप्पड़ मारती है। इसके बाद गुस्से में महिला के सीने पर तेजी से लात मारते हैं जिससे वह पीठ के बल नीचे गिर जाती है। 

खबरों के मुताबिक गोपी ने जो उन्हें घर बेचा था उसका कब्जा सौंपने पर हो रही देरी के लिए महिला और उसके रिश्तेदार ने गोपी के घर के सामने धरना भी दिया था। रजव्वा के मुताबिक उसके परिवार ने 10 महीने पहले गोपी से 33 लाख की कीमत पर घर खरीदा था लेकिन गोपी ने जमीन का पूरा कब्जा नहीं सौंपा और 23 लाख रुपये की मांग करने लगा था।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी