लाइव न्यूज़ :

अजब-गजब: शरीर पर पानी पड़ते ही जलने लगती है इस लड़की की स्किन, आंसू भी खुद के लिए जानलेवा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 21, 2020 11:18 IST

डेनियल मैक क्रेवेन महज 12 साल की हैं। उनके हालात इतने खराब हैं कि उनके लिए पानी किसी तेजाब से कम नहीं है...

Open in App
ठळक मुद्दे12 साल की डेनियल को अजीबो-गरीब बीमारी।डेनियल के लिए पानी नहीं तेजाब से कम।नहाने से जान भी जा सकती है।

अमेरिका के लुसिआना में 12 साल की डेनियल मैक क्रेवेन को ऐसी आदत है, जिसके बारे में आप कभी कल्पना तक नहीं कर सकते। डेनियल अजीबो-गरीब बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके चलते उनके लिए पानी किसी तेजाब से कम नहीं है।

पानी से डेनियल को एलर्जी

दरअसल डेनियल को पानी से एलर्जी है। अगर पानी की एक भी बूंद उनके शरीर पर गिरे, तो वो उनके लिए जानलेवा हो सकती है। पानी की बूंद उनकी स्किन पर पड़ते ही शरीर जलना शुरू हो जाता है और फफोले पड़ जाते हैं।

पानी से जा सकती है जान

इस खतरनाक बीमारी के कारण डेनियल की मां सारि भी काफी परेशान रहती हैं। डेनियल को पानी से इतनी एलर्जी है कि उसकी जान भी जा सकती है। इसकी वजह से डेनियल को नहाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

डेनियल

पसीना और आंसू भी खतरनाक

डेनियल के लिए पसीना भी काफी खतरनाक है। यहां तक कि रोते वक्त आंसू भी उनकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। मजबूरन गर्मियों में डेनियल को अपने ही घर के अंदर रहना पड़ता है।

इस परिस्थिति में डेनियल के लिए जिंदगी काफी मुश्किलों से भरी है। उन्हें स्विमिंग करना पसंद है, लेकिन इस अजीबो-गरीब बीमारी की वजह से वह पानी से दूर ही रहती हैं। डेनियल क जिमनास्टिक का शौक है, लेकिन बॉडी के लिए पसीना किसी तेजाब से कम नहीं है। उनकी मां बेटी की इस हालत को देखकर काफी दुखी हैं। वह ईश्वर से बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

आखिर किस बीमारी से जूझ रहीं डेनियल

दरअसल डेनियल बेहद खतरनाक बीमारी 'एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया' बीमारी से पीड़ित हैं, जो दुनियाभर में लगभग 100 ही लोगों को है। पानी से एलर्जी की वजह से उन्हें 'एनाफायलेक्टिक शॉक' भी लग सकता है। ये शॅाक तब लगता है जब एलर्जी के सोर्स की मात्रा काफी ज्यादा हो। अगर इस बीमारी से ग्रसित कोई शख्स एक बाल्टी पानी से नहा ले, तो उसकी जान जा सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल