लाइव न्यूज़ :

89 की उम्र में कार चलाते हुए दिखी महिला, स्पीड देख कर हो जाएंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Updated: September 24, 2021 09:33 IST

मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली 89 वर्ष की महिला गाड़ी चलाना सीख रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दादी हाईवे पर मारुति 800 कार दौड़ाती नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे32 सेकंड की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार हाईवे पर है और रफ्तार थोड़ी ज्यादा तेज हैइस वीडियो को अब तक 8000 से ज्यादा व्यूज और लगभग 900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, आधे मिनट की इस वीडियो में 89 साल की महिला चार पहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। 

मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली 89 वर्ष की महिला गाड़ी चलाना सीख रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दादी हाईवे पर मारुति 800 कार दौड़ाती नजर आ रही है। यह वीडियो ट्विटर यूजर @upmita ने 23 सितंबर को शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'यह दादी जबरदस्त हैं इन्होंने 89 साल की उम्र में कार चलाना सीखा है मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली इन दादी को सलाम'। 

32 सेकंड की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार हाईवे पर है और रफ्तार थोड़ी ज्यादा तेज है। अजब बुजुर्ग महिला का वीडियो दूसरी कार में बैठे यात्री ने फिल्माया है। दादी साड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए स्टेरिंग को संभाले हैं जबकि साथ वाली सीट पर कोई और शख्स बैठा है। 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कई तरह के सवाल कर रहे हैं जैसे इस उम्र में दादी का लाइसेंस किसने बनवा दिया जबकि कुछ यूजेस दादी के इस कारनामे को देखकर उनकी सराहना कर रहे हैं।

इस वीडियो को अब तक 8000 से ज्यादा व्यूज और लगभग 900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ दादी के कार्य को सहारा ह रहे हैं वही कुछ इस उम्र में गाड़ी चलाने पर सवाल उठा रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी