89 की उम्र में कार चलाते हुए दिखी महिला, स्पीड देख कर हो जाएंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Updated: September 24, 2021 09:33 IST2021-09-24T09:29:25+5:302021-09-24T09:33:31+5:30

मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली 89 वर्ष की महिला गाड़ी चलाना सीख रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दादी हाईवे पर मारुति 800 कार दौड़ाती नजर आ रही है।

treanding video A woman seen driving a car at the age of 89 will be surprised to see the speed | 89 की उम्र में कार चलाते हुए दिखी महिला, स्पीड देख कर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Highlights32 सेकंड की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार हाईवे पर है और रफ्तार थोड़ी ज्यादा तेज हैइस वीडियो को अब तक 8000 से ज्यादा व्यूज और लगभग 900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, आधे मिनट की इस वीडियो में 89 साल की महिला चार पहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। 

मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली 89 वर्ष की महिला गाड़ी चलाना सीख रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दादी हाईवे पर मारुति 800 कार दौड़ाती नजर आ रही है। यह वीडियो ट्विटर यूजर @upmita ने 23 सितंबर को शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'यह दादी जबरदस्त हैं इन्होंने 89 साल की उम्र में कार चलाना सीखा है मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली इन दादी को सलाम'। 

32 सेकंड की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार हाईवे पर है और रफ्तार थोड़ी ज्यादा तेज है। अजब बुजुर्ग महिला का वीडियो दूसरी कार में बैठे यात्री ने फिल्माया है। दादी साड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए स्टेरिंग को संभाले हैं जबकि साथ वाली सीट पर कोई और शख्स बैठा है। 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कई तरह के सवाल कर रहे हैं जैसे इस उम्र में दादी का लाइसेंस किसने बनवा दिया जबकि कुछ यूजेस दादी के इस कारनामे को देखकर उनकी सराहना कर रहे हैं।

इस वीडियो को अब तक 8000 से ज्यादा व्यूज और लगभग 900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ दादी के कार्य को सहारा ह रहे हैं वही कुछ इस उम्र में गाड़ी चलाने पर सवाल उठा रहे हैं।

Web Title: treanding video A woman seen driving a car at the age of 89 will be surprised to see the speed

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे