ठळक मुद्देVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचाफोन छीनकर भागना चाहता था चोर, महिला ने पकड़कर बना दिया तमाशा
Train Mobile theft: ट्रेन में मोबाइल चोरी के कई वीडियो आपने देखे होंगे, ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, चोर चलती ट्रेन में एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करता है। वहीं पलटकर महिला तुरंत हिम्मत दिखाते हुए चोर को दबोच लेती है और चोर को भागने का कोई मौका नहीं मिलता है। इसके बाद चोर के साथ ऐसा हुआ की शायद जिंदगी भर इसे भूल न पाए, चोर ट्रेन चलने का इंतजार करता है और जैसे ही ट्रेन चलती है खिड़की पर मोबाइल चला रही महिला का फोन छीनने की कोशिश करता है मगर महिला चोर को पकड़ लेती है और उसे ट्रेन के अंदर खींच लेते हैं और उसकी पिटाई करने लगते हैं।