लाइव न्यूज़ :

Tik Tok स्टार का ड्रामा, सुसाइड करने के लिए चढ़ा होटल की 10वीं मंजिल पर, वीडियो शेयर कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 13:55 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक स्टार अरमान मलिक उर्फ संदीप गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली के निहाल विहार में मामला दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्दे अरमान मलिक के टिकटॉक पर पांच मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरमान मलिक का ये वीडियो वायरल हो रहा है। अरमान मलिक ने वीडियो में कहा है कि वो ऐसा कदम अपनी पत्नी और बहन की वजह से उठा रहा है।

टिकटॉक स्टार अरमान मलिक उर्फ संदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में अरमान मलिक को इमारत की 10वीं मंजिल पर देखा जा सकता है और वो वहां से आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं। ये घटना सोमवार (23 सितंबर) की सुबह 9 बजे की है। अरमान मलिक को सुबह 9 बजे दिल्ली के सिग्नेचर होटल की 10वीं फ्लोर से उतारा गया है। अरमान मलिक 22 सितंबर को दोपहर दो बजे से 10वीं फ्लोर की छत पर चढ़े हुये थे। अरमान मलिक ने इस वीडियो को अपने टिकटॉक अकाउंट पर भी शेयर किया है। अरमान मलिक के टिकटॉक पर पांच मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरमान मलिक का ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

अरमान मलिक ने इसके साथ ही एक लैटर भी शेयर किया है। जिसमें वो अपनी आत्महत्या के लिये अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। टिकटॉक पर शेयर वीडियो में अरमान मलिक कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा करने का फैसला अपनी पत्नी और बहन की वजह से उठाया है। उनका कहना है कि उन लोगों ने मिलकर उसे एक रेप केस में फंसा दिया है। टिकटॉक पर शेयर किये गये पन्नों पर भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया है। 

पुलिस जब अरमान को रेस्क्यू करने पहुंची तो अरमान ने पुलिस के सामने शर्त रखी कि उसके ऊपर जो रेप के चार्च हैं, उसको हटा दिया जाये। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह अरमान को समझाकर वहां से उतार लिया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरमान गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली के निहाल विहार में मामला दर्ज है। होटल वालों से मिली जानकारी के मुताबिक अरमान होटल में किसी महिला मित्र के साथ आया था। पुलिस पूरे मामले की जांत कर रही है। 

टॅग्स :टिक टॉकदिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी