इंटरनेट पर छाई Tik Tok की 'मधुबाला', करण जौहर से लोगों की अपील- फिल्म में करें इनको साइन, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 18:18 IST2019-10-09T17:36:53+5:302019-10-09T18:18:14+5:30
टिक टॉक पर कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली लड़की भी चर्चाओं में आई थी। कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है।

तस्वीर स्त्रोत- सोशल मीडिया Tik TOK
टिक टॉक पर प्रियंका कंडवाल नाम की एक लड़की अचानक काफी फेमस हो गई है। इसकी वजह हैं बॉलीवुड अदाकारा मधुबाला। जी हां, प्रियंका कंडवाल एक दम बॉलीवुड अदाकारा मधुबाला की तरह दिखती हैं। प्रियंका कंडवाल ने अपने टिक टॉक आईडी पर जितने भी वीडियो शेयर किए हैं, उसमें वह मधुबाला की ही तरह गेटअप में रहती हैं। लोग इन्हें टिकटॉक की मधुबाला कहते हैं।
प्रियंका के फीचर काफी हद तक मधुबाला से मिलते जुलते हैं जिस कारण सोशल मीडिया में उन्हें ये नाम मिला है। लोग प्रियंका के इतने दीवाने हैं कि इनके वीडियो के नीचे बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर को टैग कर फिल्म में साइन करने की अपील कर रहे हैं।
Main Sachi Madhubala jaisi dikhti ailaaa 🙈 #madhubala#heroine#BollywoodActress#indiancinemapic.twitter.com/M8wnDvVozr
— priyanka kandwal (@priyankakandwal) October 9, 2019
tiktok is truly a gift that keeps on giving, you guys!💕💕 pic.twitter.com/6iYsJmEWiK
— Sunanda (@YoursLegallyy) October 7, 2019
टिक टॉक पर बॉलीवुड के कई लुक-ए-लाइक हैं। टिक टॉक पर कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली लड़की भी चर्चाओं में आई थी। कटरीना कैफ जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है, जो कि मुंबई की रहने वाली है। इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का हमशक्ल देखने को मिला था।
यहां देखें प्रियंका के टिक टॉक वीडियो
