लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः मलाड में तीन वर्षीय बच्चा नाले में गिरा, राकांपा और कांग्रेस ने शिवसेना पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: July 11, 2019 17:09 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मलाड में अंबेडकर चौक पर बारिश के पानी से भरे एक नाले में तीन वर्षीय एक बच्चा बुधवार की रात को गिर गया, जिसकी तलाश के लिए अभियान जारी है। एक निकाय अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राकांपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आलोचना की और संबंधित निकाय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, नाले में बच्चे के गिरने का वीडियो वायरल हो गया है। 

बीएमसी के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे हुई। दिव्यांशु नाम का बच्चा अपने घर के बाहर घूम रहा था, इसी दौरान वह गोरेगांव-मलाड लिंक रोड के निकट नाले में गिर गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ बच्चे की मां को दिव्यांशु नहीं मिला तो उसने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद इमारत के निकट लगाए गए सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को नाले में गिरता देखा गया।’’ तत्काल तलाश और बचाव अभियान शुरू किया गया लेकिन बचाव दल अभी तक बच्चे का पता नहीं लगा पाए हैं।राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं निकाय की ‘लापरवाही’ की वजह से हो रही है। वहीं राकांपा के एक वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए बीएमसी जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष चरण सिंह सपरा ने कहा, ‘‘ 12 घंटे बीत चुके हैं लेकिन निकाय अधिकारियों और अग्निशमन दल बच्चे का पता नहीं लगा पाए। महापौर विश्वनाथ महादेश्वर को तो इस दुख भरी घटना के बारे में जानकारी भी नहीं है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसशिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल