लाइव न्यूज़ :

VIDEO: चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है यह शख्स, तीनों पत्नियां मिलकर पति के लिए सुंदर दुल्हन खोजने में कर रही मदद

By अमित कुमार | Updated: November 21, 2020 14:00 IST

पाकिस्तान में रहने वाले अदनान नामक शख्स अपने लिए चौथी बीवी की तलाश कर रहा है। अदनान के पास पहले से ही तीन बीवी और पांच बच्चे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान में एक शख्स महज 22 साल की उम्र में चौथी शादी रचाने जा रहा है। सियालकोट सहित पूरे पाकिस्तान में इस घटना की चर्चाएं जोरों पर है।अदनान अपनी तीनों पत्नियों के साथ ही हंसी खुशी 6 कमरों के एक घर में रहता है।

आज के इस दौर में आधुनिक विचार के साथ जीने वालों की कमी नहीं है। भेदभाव और जाति को पीछे छोड़ आज की युवा पीढी समाज को बदलने की सोच रखती है। लेकिन अभी भी कई जगहों पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, पाकिस्तान में एक शख्स महज 22 साल की उम्र में चौथी शादी रचाने जा रहा है। 

हैरानी वाली बात तो यह है कि इस काम के लिए उनकी तीनों पत्नियां भी उसकी मदद कर रही है। सियालकोट सहित पूरे पाकिस्तान में इस घटना की चर्चाएं जोरों पर है। मुस्लिम समुदाय में एक से अधिक विवाह कोई नई बात नहीं है, लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता होगा कि पहली पत्नियां ही अपने पति के लिए नई दुल्हन की तलाश करती हों। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम अदनान है। अदनान सियालकोट का रहने वाला है। 22 साल की उम्र में अदनान 3 शादियां कर चुका है, जहां लोगों से एक बीवी भी नहीं संभाली जाती हैं, वहीं अदनान अपनी तीनों पत्नियों के साथ ही हंसी खुशी 6 कमरों के एक घर में रहता है। पूरे परिवार के साथ अदनान यहां खुशी-खुशी अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहा है। 

अदनान के परिवार का एक महीने का खर्च 1 से 1.5 लाख पाकिस्तानी रुपए है। अदनन की बीवियों के नाम हैं- शुमबल, शुबाना और शाहिदा। अब जल्द ही उनकी बीवियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है। अदनान की पहली शादी मात्र 16 साल की उम्र में पढ़ाई करने के दौरान हो गई थी। इसके बाद दूसरी शादी 20 साल की उम्र में हुई। अदनान ने तीसरी शादी पिछले साल ही की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी