लाइव न्यूज़ :

नौकरी जाने के बाद, छोटे-छोटे वीडियो बना कर यह लड़का कमा रहा है करोड़ों रुपये

By वैशाली कुमारी | Updated: August 14, 2021 11:08 IST

'खबाने लेम' सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियो पोस्ट करते हैं, वो बिलकुल भी नहीं बोलते लेकिन इसके बावजूद भी उनके वीडियो  लाखों लोग देखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलेम पूरी दुनिया में दूसरे सबसे सफल टिकटॉकर हैंलेम की नेट वर्थ 20 करोड़ के आसपास है

कोरोना काल में जहाँ लोगो का जीवन इतना कठिन कर दिया है,  वहीं इंटरनेट ने कुछ लोगों की जिंदगी को आसान भी कर दिया है। कई लोगों ने इस दौरान जिंदगी का ऐसा सफर तय कर लिया जो वो शायद बिना इंटरनेट के कभी ना कर पाते। ऐसी ही कुछ कहानी 21 वर्षीय खबाने लेम (Khabane Lame) की है।

जी हाँ, 'खबाने लेम' सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियो पोस्ट करते हैं, वो बिलकुल भी नहीं बोलते लेकिन इसके बावजूद भी उनके वीडियो को लाखों लोग पसंद करते हैं।

जब कोरोना के कारण चली गयी नौकरी : 

विकीपीडिया पर उनके बारे में दी गयी जानकारी के अनुसार, "खबाने लेम" इटली के रहनें वाले हैं। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स से लेम ने बातचीत करते हुए  कहा, 'मेरी जॉब चली गई थी तो शुरू में मुझे काफी धक्का लगा था, लेकिन फिर मैं संभल गया। इसके बाद वो कहते हैं, 'मुझे फिर काफी टाइम फ्री मिला, तो मैंने इसका फायदा उठाने का सोचा। मैं दिन के कई घंटे टिकटॉक वीडियो बनाने में बिताने लगा था। मुझे इसका फायदा हुआ, मेरे वीडियो वायरल होने लगे।'

नये जमाने का चार्ली चैप्लिन बुलाते हैं लोग : 

लोगों को उनके वीडियो इसलिए पसंद आते हैं, क्योकि उनमें एक फन होने के साथ-साथ जिंदगी को आसान बनाने वाली बात भी होती है। उन्हें लोग आज के जमाने का चार्ली चैपलिन बुलाते हैं।

टिकटॉक पर फॉलो करते हैं 100 मिलियन से ज्यादा लोग : 

लेम को टिकटॉक पर 100 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, वहीं इंस्टा पर लेम के 34 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

अब करोड़ों कमाते हैं "लेम" 

लेम पूरी दुनिया में दूसरे सबसे सफल टिकटॉकर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लेम की नेट वर्थ 20 करोड़ के आसपास है।

बड़ी-बड़ी कम्पनियों के आते हैं ऑफर : 

आज लेम को बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ काम करने के ऑफर मिलते हैं, लेकिन लोगों को हंसाना उन्हें बहुत पसंद है। इसलिए वो खुद एंटरटेनर के तौर पर ही काम करना चाहते हैं।

टॅग्स :इटलीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी