लाइव न्यूज़ :

जब पत्नी ने भी छोड़ा साथ तो रिक्शे को घर बना कर बच्चों को पढ़ा रहा है ये रिक्शा चालक

By वैशाली कुमारी | Updated: September 25, 2021 14:23 IST

आर्थिक हालात अत्यधिक खराब होने के चलते गणेश अपने बच्चों को कभी स्कूल नहीं भेज सके,लेकिन पढ़ाई के प्रति जागरूकता के चलते उन्होंने खुद अपने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश के पास ना तो घर है और ना ही किसी का साथझोपड़ी टूटने के बाद अब गणेश दो बच्चों के साथ इसी रिक्शे में रह रहे हैं

गरीबी इस दुनियां का सबसे बड़ा अभिशाप है, गरीबी में बीता जीवन कठनाई से भरा होने के साथ साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी दूभर होता है। लेकिन इस गरीबी भरे मुश्किल समय में भी कुछ लोग चट्टान बनकर खड़े होते हैं और इस आपदा से लड़कर जीतते हैं।

38 वर्षीय गणेश साहू भी उन्हीं लोगों में से हैं जिन्होंने अपनी गरीबी को अभिशाप नहीं माना और उससे आगे बढ़कर एक नई जिंदगी की शुरुआत की। समय बदला तो झोपड़ी झिन गई, पत्नी ने मुसीबत में साथ छोड़ दिया। इतना कुछ होने के बाद भी गणेश ने हार नहीं मानी।

गणेश के पास ना तो घर है और ना ही किसी का साथ, वे तो बस अकेले ही जिंदगी बिताने की ठानकर अपने बच्चों का जीवन संवारने कि जद्दोजहत में जुटे हुए हैं।

कुछ दिनों पहले अतिक्रमण में गणेश की झोपड़ी टूट गई और छत से आशियाना छीन गया। झोपड़ी टूटने के बाद उनका रिक्शा ही उनका आशियाना बना और रोजी रोटी का जरिया भी। झोपड़ी टूटने के बाद अब गणेश दो बच्चों के साथ इसी रिक्शे में रह रहे हैं।

वक्त बदला और तंगी ने दामन थामा तो गणेश की पत्नी ने साथ छोड़ दिया। गणेश की पत्नी ने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ दिया और खुद अपने मायके चली गई। पत्नी के साथ छोड़ने के बाद गणेश अपने 7 वर्षीय बेटे अरुण और 9 वर्षीय बेटी गंगा की देखभाल कर रहे हैं।

आर्थिक हालात अत्यधिक खराब होने के चलते गणेश अपने बच्चों को कभी स्कूल नहीं भेज सके,लेकिन पढ़ाई के प्रति जागरूकता के चलते उन्होंने खुद अपने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। दिनभर मेहनत करने के बाद जब भी मौका मिलता है वे अपने बच्चों को सड़क किनारे चद्दर बिछाकर पढ़ाते हैं।

टॅग्स :एजुकेशनसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी