लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर ने कोरोना मरीजों के मनोरंजन के लिए ‘घूंघरू’ गाने पर किया डांस, तो वायरल वीडियो को ट्वीट कर ऋतिक रोशन ये बोले

By अनुराग आनंद | Updated: October 19, 2020 19:02 IST

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को असम के आंख-कान-नाक के सर्जन डॉ.अरूप सेनापति के डांस करते वीडियो को साझा करते हुए उनके सकारात्मक जज्बे की प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 मरीजों के मनोरंजन के लिए ‘घूंघरू’ गाने पर डॉक्टर के नाचने का वीडियो वायरल हुआ है।नृत्य करने का वीडियो डॉक्टर के ही एक सहकर्मी डॉ.सैयद फैजान अहमद ने रविवार शाम को साझा किया।

मुंबई: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 75 लाख से अधिक हो गए हैं। वहीं, इस बीमारी को हराकर 66 लाख से अधिक लोग देशभर में घर लौट चुके हैं। इस बीच असम के एक अस्पताल में मरीजों के मनोरंजन के लिए नृत्य करते हुए एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को असम के आंख-कान-नाक के सर्जन डॉ.अरूप सेनापति के सकारात्मक जज्बे की प्रशंसा की, जिनका कोविड-19 मरीजों के मनोरंजन के लिए ‘घूंघरू’ गाने पर नाचने का वीडियो वायरल हुआ है।

उल्लेखनीय है कि सिलचर चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत डॉ. सेनापति का ऋतिक की फिल्म ‘वार’ के गाने पर नृत्य करने का एक मिनट का वीडियो उनके सहकर्मी डॉ.सैयद फैजान अहमद ने रविवार शाम को साझा किया।

अहमद ने लिखा, ‘‘कोविड-19 मरीजों के इलाज की ड्यूटी पर सिलचर के चिकित्सा महाविद्यालय में आंख-कान-नाक के सर्जन एवं मेरे सहकर्मी डॉ.अरूप सेनापति से मिलिए। कोविड-19 मरीजों को प्रसन्न करने के लिए उनके समक्ष नृत्य कर रहे हैं।’’

ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वायरल वीडियो साझा करते हुए सेनापति के नृत्य कौशल की प्रशंसा की। अहमद के ट्वीट पर जवाब देते हुए ऋतिक ने लिखा, ‘‘आप डॉ.अरूप को कहें कि मैं भी उनके स्टेप को सीख रहा हूं और किसी दिन असम में उनकी तरह नृत्य करूंगा। गजब का जज्बा है।’’

इस वीडियो को अबतक 5,65,000 बार देखा जा चुका है जबकि 7,300 बार रीट्वीट किया गया है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :ऋतिक रोशनअसमकोरोना वायरसडॉक्टरवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी