लाइव न्यूज़ :

सुनार की दुकान में चोरी करने के इरादे से आया था कपल , पकड़े जाने के बाद कुत्ते ने सिखाया सबक

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 8, 2021 16:52 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक कपल सजधज कर दुकान में चोरी करने के इरादे से आता तो है लेकिन दुकानदार की चालाकी की वजह से कामयाब नहीं हो पाता है ।

Open in App
ठळक मुद्देसुनार की दुकान पर चोरी के इरादे से आया था कपलदुकानदार की सुझबुझ से पकड़ी गई दोनों की चोरी फिर कुत्ते ने ऐसे सिखाया सबक, दुकान छोड़कर भागी महिला

मुंबई : सोशल मीडिया पर आए दिन चोरी के कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं । ऐसे वीडियोज अक्सर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं । अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है , जिसमें एक कपल अच्छे से तैयार होकर एक सुनार की दुकान पर जाता है और कीमती सामान चोरी करने की कोशिश भी करते हैं लेकिन उनकी ही साजिश नाकाम रह जाती है और अंत में उनपर एक कुत्ता अटैक कर देता है । 

वीडियो में देखा जा सकता है एक कपल सुनार की दुकान पर जाता है । जहां पुरुष सूट बूट में नजर आया तो वहीं महिला ने गाउन कैरी किया हुआ था । वह बिल्कुल अच्छे से तैयार होकर दुकान में पहुंचे थे ।  वीडियो में आप आगे देख सकते हैं जैसे ही वे सुनार की दुकान पर पहुंचते हैं, वैसे ही वे दुकान पर तरह-तरह के गहने देखते हैं । आप सभी को बता दें जब वे दोनों दुकान में एंट्री लेते हैं तो उनके हाथ में एक खाली डब्बा होता है । जब कुछ देर बाद पुरुष उस दुकानदार को अपनी बातों में लगा लेता है, इतने में वो महिला खली बॉक्स उठाकर साइड में रखे हार में डाल देती है ।

कुछ देर बाद दोनों इस बात को लेकर नाटक करते हैं कि उन्हें दुकान में कोई भी चीज पसंद नहीं आ रही है, तो उन्हें शायद चलना चाहिए । जब वे दुकान से निकलते हैं तो महिला अपना बॉक्स उस हार के साथ उठाती है और आगे बढ़ती है, लेकिन इस दौरान के मजेदार घटना घट जाती है. दरअसल, जब वो महिला उस बॉक्स को उठाती है तो वो ये ध्यान नहीं देती कि उसके अंदर चोरी किए हुए हार में रस्सी बंधी हुई है । वो महिला आगे बढ़ती है तभी दुकानदार को पता चल जाता है कि वे दोनों चोरी करने आए हैं और वे सतर्क हो जाते हैं । 

अंत में वो महिला अपने पार्टनर के हाथ में बॉक्स देकर वहां से भाग जाती है और दुकान में मौजूद कुत्ता उस पुरुष पर हमला कर देता है । इस वीडियो को अब तक काफी प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है । इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजरर्स दुकानदार की तारीफ भी कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'