लाइव न्यूज़ :

सीतारमण की साड़ी के रंग ने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा, बस्ते से बजट दस्तावेज निकालने में गडकरी ने की मदद

By भाषा | Updated: February 1, 2020 12:04 IST

बसंत पंचमी के ठीक बाद पेश किए जा रहे इस बजट प्रस्तुति के मौके पर सीतारमण की साड़ी के रंग ने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा। वह पीले रंग की साड़ी में थी। पीला रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की सदरी पहन रखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर ने सुबह अपने निवास पर पवनपुत्र हनुमान से देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। सीतारमण के बजट पेश करने का अंदाज पिछले वित्त मंत्रियों की तुलना में काफी अलग है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए दशक के पहले आम बजट 2020-21 को पेश करने के लिए संसद भवन हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में आयीं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंची, बस्ते से बजट दस्तावेज निकालने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी मदद की।

बसंत पंचमी के ठीक बाद पेश किए जा रहे इस बजट प्रस्तुति के मौके पर सीतारमण की साड़ी के रंग ने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा। वह पीले रंग की साड़ी में थी। पीला रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की सदरी पहन रखी थी।

इससे पहले ठाकुर ने सुबह अपने निवास पर पवनपुत्र हनुमान से देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने का अंदाज पिछले वित्त मंत्रियों की तुलना में काफी अलग है। इससे पहले बीते साल जुलाई में अपने पहले बजट के दौरान वह सुनहरे बॉर्डर वाली गुलाबी रंग की साड़ी में आई थी।

हालांकि जिस चीज ने लोगों का सबसे अधिक ध्यान खींचा वह उनका बस्ते में बजट दस्तावेजों को रखकर लाना रहा। इसकी तुलना परंपरागत भारतीय बहीखातों के बस्ते से की गई। इस पर भारत का राजकीय अशोक चिन्ह अंकित था। इससे पहले वित्त मंत्री परंपरागत रूप से चमड़े के गाढ़े कत्थई रंग के ब्रीफकेस में बजट दस्तावेज लाते थे। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणनितिन गडकरीनरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल