लाइव न्यूज़ :

स्टेज पर ही दुल्हन ने दिखाए तेवर, वीडियो वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: June 12, 2021 19:33 IST

दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाने की रस्म निभा रही है तभी दुल्हन अचानक कुछ ऐसा कर जाती है जिसे देखकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे।

Open in App

सोशल मीडिया पर आय दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन कंटेंट के वायरल होने की कई सारी वजह होती हैं। कभी नेताओं और अभिनेताओं के विवादित बयान, कभी लोगों के कुछ किस्से, कोई मजेदार घटना और कभी कभी अचानक होने वाली घटनाएं इनके वायरल होने की वज़ह होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही मजेदार वीडियो देखने को मिल रहा है जिसने लोगों को हँस हँस कर लोट पोट होने पर मजबूर कर दिया है।

दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय तरीके से होने वाला जयमाला कार्यक्रम दिखाया जा रहा है। दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े  हैं और दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाने की रस्म निभा रही है तभी दुल्हन अचानक कुछ ऐसा कर जाती है जिसे देखकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे।

दुल्हन मिठाई खिलाने लिए मिठाई उठाती है दूल्हा खाने में  थोड़ा समय लगाने लगता है इतने में दुल्हन के सब्र का बाँध टूट जाता है और मिठाई खिलाने के बजाय वह मिठाई फेंक देती है। इसके बाद गद्दी से हाथ पोंछ लेती है। उसी पल दुल्हन गुस्सा हो जाती है तो वहीं दूल्हा घबरा जाता है और उसके चेहरे का रंग उड़ जाता है। इस मजेदार वीडियो को Instagram पर Tube.indian नाम के पेज ने शेयर किया है। 

वायरल वीडियो देखकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को हंसाने का बढिय़ा काम किया है। अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग और हटके करते हैं लेकिन इस जोड़े ने जो किया वो सचमुच हटके था।

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी