लाइव न्यूज़ :

अब पुलिस स्टेशन देख नहीं डरेंगे बच्चे, थाने में किया गया ये शानदार काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2019 12:26 IST

पुलिस ने बताया कि 'ऑपरेशन स्माइल' और 'ऑपरेशन मुस्कान' के दौरान साल 2017 से अब तक रचकोंडा पुलिस के अंतर्गत कुल 1,884 बच्चों को बचाया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देइस स्टेशन का उद्घाटन  7 साल के एक बच्चे डी.ईशान ने किया।ईशान बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनना चाहता है।

देशभर में 'बाल दिवस' को लोगों ने अलग-अलग ढंग से सेलिब्रेट किया। 14 नवंबर को मानये जाने वाले 'बाल दिवस' को 'चिल्ड्रेंस डे' भी कहते हैं। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर हर साल मनाया जाता है।

इसी दिन तेलंगाना में बचपन बचाओ आंदोलन और रचकोंडा पुलिस ने एक नए पहल की शुरुआत की। उन्होंने एक चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। इस पुलिस स्टेशन को इस तरह से बनाने का प्रयास किया गया है जिससे बच्चों को वहां डर न लगे।

इस मौके पर वहां बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी मौजूद रहे। इस पुलिस स्टेशन में बच्चों के लिये बिस्तर, गेम्स कॉर्नर और किबातें रखी गई हैं।

इस पुलिस स्टेशन को अपराधियों और माता-पिता के साथ आने वाले बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही एक प्रयास यह भी है कि बच्चों को सही और समय पर न्याय मिल सके।

खास बात यह भी है कि इस स्टेशन का उद्घाटन  7 साल के एक बच्चे डी.ईशान ने किया। ईशान बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनना चाहता है। इसके उद्घाटन के दौरान पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस स्टेशन की दीवारों को पेंटिंग्स से सजाया गया है और बच्चों के लिये खिलौने भी रखे गये हैं। साथ ही पुलिस ने बताया कि 'ऑपरेशन स्माइल' और 'ऑपरेशन मुस्कान' के दौरान साल 2017 से अब तक रचकोंडा पुलिस के अंतर्गत कुल 1,884 बच्चों को बचाया जा चुका है।

टॅग्स :वायरल कंटेंटतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल