Viral Video: सिडनी में विवाह समारोह स्ट्रीट फाइट में बदला, चले लात घूंसे, कपड़े भी फटे, वीडियो हुआ वायरल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 20:27 IST2022-02-21T20:26:17+5:302022-02-21T20:27:49+5:30
सिडनी में वेडिंग रिसेप्शन स्ट्रीट फाइट में बदल गई। बीच रोड में ही लात घूंसे चलने लगे। यहां तक की लड़ाई में लोगों के कपड़े तक फट गए और जेंडर तक का ख्याल नहीं किया गया।

Viral Video: सिडनी में विवाह समारोह स्ट्रीट फाइट में बदला, चले लात घूंसे, कपड़े भी फटे, वीडियो हुआ वायरल
शादी-ब्याह समारोह में खुशियों का माहौल होता है। दोस्त, रिश्तेदार और करीबी लोग इस खुशी में शरीक होते हैं। लेकिन कई बार ऐसे खुशी के पल में किसी न किसी तरह की खलल पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के एक विवाह समारोह में। यहां वेडिंग रिसेप्शन स्ट्रीट फाइट में बदल गई। बीच रोड में ही लात घूंसे चलने लगे।
यहां तक की लड़ाई में लोगों के कपड़े तक फट गए और जेंडर तक का ख्याल नहीं किया गया। वेडिंग रिसेप्शन में हुई स्ट्रीट फाइट का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि लोग एक दूसरे के साथ हाथा पाई कर रहे हैं। खबर के अनुसार, घटना शनिवार की रात निचले उत्तरी तट पर मोसमान में हुई।
जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट किया है उसने बताया कि, "यह एक शादी के बाद की बात है। दूल्हे और मेहमान आपस में लड़ रहे थे।" इस फाइट में एक व्यक्ति को कथित तौर पर इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह रुके हुए यातायात के सामने बेहोश हो गया। मुक्के के बाद युवक की नाक भी टूट गई।
वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक लंबा, गंजा व्यक्ति एक महिला को जमीन पर धकेलते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल क्लिप में सड़क पर एक साथ कई झगड़े होते हुए देखा जा सकता है। महिलाओं के चीखने चिल्लाने की भी आवाज सुनी जा सकती है।
रोड पर हो रही इस फाइट के कारण गाड़ियां भी रुक जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 30 से अधिक लोग सड़कों पर झगड़ रहे थे और इस विवाद को रोकने के लिए पुलिस को बुलाया गया था। News.com.au के अनुसार, जब तक पुलिस पहुंची, तब तक इसमें शामिल अधिकांश लोग घटनास्थल से निकल चुके थे।
#NDTVBeeps | Viral: Sydney Wedding Reception Turns Into A Street Fight pic.twitter.com/Q9ofwKgqk6
— NDTV (@ndtv) February 21, 2022