लाइव न्यूज़ :

अक्षता मूर्ति को पसंद आई ‘अजमेरा फैशन’ की साड़ी?, लंदन तक पहुंची सूरत की चमक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 17:07 IST

वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने का एक प्रयास है। यह स्वीकृति हमारी पूरी डिज़ाइन टीम और सूरत के कपड़ा उद्योग के लिए प्रेरणा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्नेह और भारतीय विरासत की गरिमा को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी।साड़ी को स्वीकार करना हमारे लिए गर्व का क्षण है।

सूरतः भारतीय कपड़ा उद्योग के प्रतिष्ठित नाम 'अजमेरा फैशन' ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। हाल ही में कंपनी द्वारा तैयार की गई एक विशेष डिज़ाइनर साड़ी को इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी, अक्षता मूर्ति ने न केवल स्वीकार किया, बल्कि एक वीडियो संदेश के जरिए इसके लिए विशेष आभार भी व्यक्त किया। यह साड़ी अक्षता जी और ऋषि सुनक जी के बीच के स्नेह और भारतीय विरासत की गरिमा को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी।

अजमेरा फैशन के फाउंडर एवं सीईओ, अजय अजमेरा द्वारा भेजे गए इस उपहार को पाकर अक्षता जी की खुशी उनके वीडियो में स्पष्ट झलक रही थी, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अजय अजमेरा ने इस अवसर पर कहा, "अक्षता जी द्वारा हमारी साड़ी को स्वीकार करना हमारे लिए गर्व का क्षण है।

यह केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने का एक प्रयास है। यह स्वीकृति हमारी पूरी डिज़ाइन टीम और सूरत के कपड़ा उद्योग के लिए प्रेरणा है।" उल्लेखनीय है कि पिछले 14 वर्षों से अजमेरा फैशन न केवल कपड़ा निर्माण में अग्रणी है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है।

भारतीय मूल्यों और आधुनिक फैशन के इस अनूठे संगम को वैश्विक स्तर पर मिली यह सराहना, अजमेरा फैशन की गुणवत्ता और विजन पर एक और मुहर लगाती है। यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए, बल्कि 'मेक इन इंडिया' की गूंज को दुनिया भर में और बुलंद करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

टॅग्स :Londonऋषि सुनकRishi Sunak
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप