लाइव न्यूज़ :

मुंबई: बीच सड़क पर अचानक गोल-गोल घूमने लगा ऑटो, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं काबू हो रहा था ऑटो रिक्शा, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: December 3, 2022 16:02 IST

रत्नागिरी के सड़क पर एक ऑटो को गोल-गोल चक्कर लगाते हुए देखा गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि एक हादसे के बाद ऑटो ऐसे-ऐसे घूमने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के रत्नागिरी से एक वीडियो सामने आया है जहां पर एक ऑटे को अपने-आप चलते देखा गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि वहां मौजूद लोग उसे रोकने की बहुत कोशिश करते है पर वह रूकता नहीं है। वहीं वीडियो के अंत में यह देखा गया है कि लोग किसी तरह से उसे रोकने में कामयाब हो जाते है।

मुंबई: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक ऑटो के अपने-आप सड़क पर चक्कर लगाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि बीच सड़क पर एक ऑटो गोल-गोल चक्कर लगा रहा है और लोग उसके पास खड़े उसका वीडियो बना रहे है। 

पहले तो लोगों को समझ में नहीं आया कि आखिर यह ऑटो अपने-आप चक्कर क्यों लगा रहा है, लेकिन बाद में इसके इस तरीके से चलते रहने का खुलासा हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दिए है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला कि बीच सड़क पर एक ऑटो गोल-गोल चक्कर लगा रहा है। ऐसे में इस तरीके से ऑटो को चक्कर लगाते देख वहां लोग भी जमा हो गए और उसे रोकने के प्रयास करने लगे। लेकिन ऑटो रूक नहीं रहा था और वह चक्कर लगाते जा रहा है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि वहां मौजूद लोग मिल कर ऑटो को रोकना चाहते है और इसके लिए वे उसे पकड़ना चाहते है। बहुत कोशिश करने के बाद भी ऑटो रूकता नहीं है और चलते जाता है। अंत में कुछ लोग मिलकर ऑटो को पीछे और आगे से पकड़ते है और उसे वहीं रोक देते है। ऐसे में अंत में ऑटो को रोक लिया जाता है और सड़क पर यातायात सामान्य होता है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह घटना रत्नागिरी शहर के जेलनाका के पास घटी है। बुधवार की दोपहर को घटी इस दुर्घटना को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यहां पर एक एक्सीडेंट हो गया था जिसमें इस ऑटो के चलाने वाला चालक कही दूर जाकर गिर गया था। ऐसे में दुर्घटना के बाद ऑटो का हैंडल लॉक हो गया था और वह एक ही जगह पर बार-बार चक्कर लगाने लगा था। 

ऐसे में वहां मौजूद लोगों की नजर जब ऑटो पर पड़ी तो लोग उसके पास गए और ऑटो को कंट्रोल करना चाहा, लेकिन ऑटो रूक नहीं रहा था। ऐसे में काफी मुशक्कत के बाद अंत में ऑटो पर काबू पाया गया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी