लाइव न्यूज़ :

सुदर्शन पटनायक ने रेत पर अद्भुत अंदाज में पीएम मोदी के लिए लिखा, 'Happy Birthday', ट्वीट की तस्वीर

By विनीत कुमार | Updated: September 17, 2020 12:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी अद्भुत अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बधाई संदेशसुदर्शन पटनायक ने तस्वीर की सोशल मीडिया पर शेयर, पीएम के 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पीएम मोदी का ये 70वां जन्मदिन है। बीजेपी इसे सेवा दिवस मना रही है और इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश के बड़े नेता अपनी बधाई भेज रहे हैं। वहीं, फिल्मी सितारें भी उन्हें शुभकामना दे रहे हैं। इसी मौके पर मशहूर रेत कलाकार (Sand artist) सुदर्शन पटनायक ने भी पीएम मोदी को अपने अंदाज में शुभकामना संदेश दिया है।

सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरा बधाई संदेश

सुदर्शन पटनायक ने ट्वीट कर एक बधाई संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है- आदरणीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं।' साथ ही पटनायक ने एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने ओडिशा के पुरी में बीच पर सुंदर रेत कलाकृति बनाई है। इसी तस्वीर को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसमें वह पीएम को बधाई देने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत का संदेश भी दे रहे हैं।

दूसरी ओर पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। सत्यार्थी ने अथर्ववेद की सूक्ति के जरिए अपना शुभकामना संदेश दिया है।

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारत के जीवन-मूल्यों और लोकतांत्रिक परम्पराओं के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का एक आदर्श प्रस्तुत किया है। राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी जन्मदिन की बधाई दी है। 

इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने भी अपना बधाई संदेश भेजा है। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की बधाई दी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में करीब से मिलकर काम करते रहने का संकल्प जताया।

इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘नरेन्द्र मोदी सर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल