लाइव न्यूज़ :

अकेले कुत्ते का सामना जब जंगल में शेरनी से हुआ, मुसीबत में कुत्ते ने कुछ ऐसा किया कि भाग खड़ी हुई शेरनी, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: January 10, 2021 16:18 IST

आम तौर पर शेर या शेरनी हर जानवर पर भारी पड़ते हैं। कोई भी जानवर उनसे बच कर निकलने की कोशिश करता है। हालांकि एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें शरनी पर एक अकेला कुत्ता भारी पड़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देशेरनी पर भारी पड़ा अकेला कुत्ता, गुजरात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआजंगल में सफारी के दौरान पर्यटकों ने बनाया, कुछ ही घंटों में कई हजार पर देखा जा चुका है इस वीडियोइंटरनेट पर भी इस वीडियो के लकर आ रहे हैं कई मजेदार रिएक्शन, इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस के प्रवीण कासवान ने किया है शेयर

इंटरनेट पर इन दिनों एक शेरनी और कुत्ते की भिड़ंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर जंगल में शेर और शेरनी सभी जानवरों पर हावी रहते हैं। शेर या शेरनी जब भूखे हों तो वे किसी भी जानवर का शिकार करने से नहीं चूकते। हाथी से लेकर दूसरे बड़े जानवर तक का शिकार शेर कर डालते हैं।

हालांकि ये भी सच है कि कई बार शेर को भी जान बचाकर या डर कर कदम पीछे खींचना पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी है। आपको भले ही विश्वास नहीं हो लेकिन इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक कुत्ते के जबर्दस्त आत्मविश्वास और आक्रामक रवैये के आगे शेरनी को पीछे हट कर भागना पड़ता है।

इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस के प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर साझा किया है। दो मिनट का ये वीडियो क्लिप कई हजार बार देखा जा चुका है। प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जिंदगी में ऐसे ही आत्मविश्वास की जरूरत है। ये स्ट्रे डॉग्स और जंगली जानवरों से उनके सामना होने का मुद्दा भी दर्शाते हैं।'

दरअसल इस गुजरात से आए इस वीडियो में दिखता है कि अकेला कुत्ता शेरनी पर भारी पड़ रहा है। कुत्ता इस वीडियो में लगातार भौंक कर तो कभी खुद आक्रामक होकर झपट्टा मार रही शेरनी की ओर बढ़ता है। इस आक्रामक रवैये और कुत्ते के दांव को देखकर शेरनी शेरनी शांत पड़ जाती है। 

इस पूरी घटना को संभवत: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है जो अब वायरल है। इस वीडियो पर कई मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये बेहतरीन उदाहरण है कि आकार मायने नहीं रखता बल्कि आपका आत्मविश्वास ज्यादा जरूरी है।'

कुछ और यूजर्स ने ये भी आशंका जताई कि शायद अभी शेरनी को भूख नहीं लगी थी और इसलिए उसने कुत्ते को जाने दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आज पता चला कि अपनी गली के बाहर भी कुत्ता शेर होता है।'

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी