लाइव न्यूज़ :

हवा में उड़कर घर के दूसरे माले में जा घुसी कार, भयानक थी स्पीड

By राहुल मिश्रा | Updated: January 18, 2018 16:30 IST

इस घटना में एक अनियंत्रित स्पोर्ट्स कार तेज रफ़्तार से एक इमारत के दूसरे माले पर जा घुसी...

Open in App
ठळक मुद्देयह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद को गईडिवाइडर से टकराकर कार हवा में उछल, सीधे सामने मौजूद दीवार से टकराईजब कार इमारत से टकराई तो एक जोरदार धमाका हुआ जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई

अमेरिका के शहर दक्षिणी कैलिफोर्निया में घटी एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस घटना में एक अनियंत्रित स्पोर्ट्स कार तेज रफ़्तार से एक इमारत के दूसरे माले पर जा घुसी। तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस समय कार की स्पीड क्या रही होगी!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय इस स्पोर्ट्स कार की गति काफी तेज थी, इसी वजह से कार के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और कार उड़ते हुए सीधे जाकर इमारत के दूसरे माले में जा घुसी। इस दौरान जब कार इमारत से टकराई तो एक जोरदार धमाका हुआ जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई।

हालांकि इतनी भयावह दुर्घटना के बावजूद कार का ड्राइवर और उसके साथ वाली सीट पर बैठा उसका साथी जिंदा बच निकला। जिन्हें सिर्फ मामूली चोटें ही आई हैं। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर जब बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक कार से एक शख्स बाहर  निकल चुका था, जबकि एक शख्स कार में ही फंसा हुआ था। ऑरेंज काउंटी फायर के प्रवक्ता कैप्टन स्टेफिन हॉर्नर के अनुसार, उन्हें कॉल पर जानकारी मिली थी कि सुबह 5.30 बजे के करीब ये हादसा हुआ।

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद को गई। इसमें नजर आ रहा है कि बेहद तेज रफ्तार के बाद ड्राइवर ने कार पर कंट्रोल खो दिया। इसके बाद दूसरी सड़क पर लगे डिवाइडर से टकराकर कार हवा में उछल गई और सीधे सामने मौजूद दीवार से टकराई। बताया जा रहा कि दुर्घटना के वक्त कार की स;स्पीड करीब 200 किमी/घंटा रही होगी।

स्टेफिन हॉर्नर ने बताया कि जिस मंजिल में कार जाकर घुसी वहां कोई नहीं था क्योंकि वो एक खाली जगह थी जहां फाइल्स रखी रहती थीं।

Photos- Youtube Video Screen Shot

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'