लाइव न्यूज़ :

इस मकड़ी से हो जाएं सावधान, आपके लिए है घातक, देखें चौंका देने वाला यह मकड़ी का जाल

By गुणातीत ओझा | Updated: October 6, 2020 17:27 IST

अमेरिका के मिसौरी में वन विभाग को ऐसा मकड़ी का जाल मिला है, जिसे देखने बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के मिसौरी राज्य में स्थित एक जंगल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।इस जंगल के अंदर एक विशाल मकड़ी का जाल मिलने से लोग हतप्रभ हैं।

अमेरिका के मिसौरी राज्य में स्थित एक जंगल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस जंगल के अंदर एक विशाल मकड़ी का जाल मिलने से लोग हतप्रभ हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह इंसान को फंसाने के लिए भी काफी है। मिसौरी के संरक्षण विभाग के एक कर्मचारी ने हाल ही में स्प्रिंगफील्ड में इस मकड़ी के जाल के जाल देखा और इसकी फोटो खींच ली, जिसे विभाग ने पिछले सप्ताह फेसबुक पर शेयर किया था। फोटो ने बहुत से लोगों को विचलित कर दिया है।

मिसौरी डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन ने फेसबुक पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि राज्य में ऑर्ब वीवर मकड़ियां आम हैं। उनके जाले गर्मियों में सबसे अधिक देखने को मिलते हैं, जब जाले और वयस्क अपने सबसे बड़े आकार तक पहुंच जाते हैं, तब यह डिनर प्लेट से भी बड़ दिखाई देते हैं।

विभाग की वेबसाइट के अनुसार, ऑर्ब वीबर मकड़ियों को स्पॉटेड ऑर्ब वीवर्स या बार्न स्पाइडर के रूप में भी जाना जाता है। ये बड़े और बालों वाली मकड़ियां इंसानों के लिए हानिरहित हैं और अपने बड़े जाले के लिए जानी जाती हैं। 

वहीं, अमेरिका के कई पर्यावरणविदों का यह भी कहना है कि इस मकड़ी से सावधान रहना चाहिए। ये आपके बागीचे और घर के आसपास भी जाल बुन सकती हैं, जिसमें फंसकर किसी छोटे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। मिसौरी रीजन में ऑर्ब-वेइंग मकड़ियों की कई प्रजातियां हैं, इन सभी को स्पॉटेड ऑर्बवर्स कहा जाता है। इनमें से कुछ के बीच भेद कर पाना कई विशेषज्ञों के लिए भी आसान नहीं होता है। इस मकड़ी की लंबाई आम तौर पर एक इंच से कम ही होती है।

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल