लाइव न्यूज़ :

बर्फीले जलाशय में गिरा कुत्ता, बचाने के लिए कूद पड़े दो पुलिस अधिकारी; इंटरनेट पर लोगों ने दी बहादुरी की दाद 

By आजाद खान | Updated: December 11, 2021 13:55 IST

लोगों का कहना है कि इंसान हो या पशु सबके जीवन की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है और इसे दोनों पुलिस अधिकारियों ने बड़ी ही विनम्रतापूर्वक निभाया।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपियन देश स्पेन में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।जीरो डिग्री से भी नीचे के तापमान पर एक जानवर को बचाने के लिए दोनों पुलिस अधिकारी कूद पड़े थे।पुलिस विभाग ने वीडियो फुटेज वायरल किया तो देखने वाले जांबाजी कोशिश की करने लगे सराहना।

विश्व: इंसानों और पशुओं का आपसी रिश्ता हमेशा लगाव का रहा है। यही वजह है कि दुनिया भर में आम लोग पशुओं को न केवल घरों में पालना पसंद करते हैं, बल्कि उनको अपने परिवार का हिस्सा भी समझते हैं। इंसानों का दुख भी पशु महसूस करते हैं और पशुओं का दुख इंसान महसूस करता है। यूरोपियन देश स्पेन में एक कुत्ता बर्फीले जलाशय में फंस गया और भीषण ठंड से कांपने लगा। इन दिनों वहां कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। पुलिस के मुताबिक काफी देर से बाहर निकलने के लिए तड़प रहे कुत्ते को देखकर दो पुलिस अधिकारी उसको बचाने के लिए जलाशय में कूद गए और कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लाए। इस दौरान वे अधिकारी भी बुरी तरह ठंड से जूझते रहे।

पुलिस ने शेयर किया वीडियो

पुलिस ने इसका एक वीडियो जारी कर लोगों को इंसानियत का एक रूप दिखाया है। वीडियो फुटेज में दोनों अधिकारी ऊपर से कमर तक कपड़े उतारकर पानी में कुत्ते को बचा रहे हैं। जीरो डिग्री से भी नीचे के तापमान पर पानी में इस तरह कूदना काफी कठिन और साहसपूर्ण कार्य है। इतनी ठंड में पानी के अंदर रहने से जान जाने का भी खतरा रहता है। 

इंटरनेट पर हो रही पुलिस की खूब तारीफ

बहरहाल दोनों पुलिस अधिकारी और कुत्ता अब सुरक्षित हैं। इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोगों ने खुशी जताई है और दोनों पुलिसकर्मियों की जांबाजी कोशिश की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इंसान हो या पशु सबके जीवन की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है और इसे दोनों पुलिस अधिकारियों ने बड़ी ही विनम्रतापूर्वक निभाया है। 

टॅग्स :अजब गजबSpainवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी