लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में महिला ने एक साथ दस बच्चों को दिया जन्म, टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 9, 2021 14:12 IST

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने का दावा किया। हालांकि सरकार इस बात की पुष्टि करने में लगी है कि यह दावा सत्य है या नहीं ।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ अफ्रीका में महिला ने 10 जीवित बच्चों को जन्म दिया प्रिटोरिया के अस्पताल में महिला ने सात लड़को और तीन लड़कियों को जन्म दिया हालांकि सरकार इस बात को सत्यापित करने में लगी है कि यह दावा सत्य है या नहीं

प्रिटोरिया:  दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में एक महिला ने 10 बच्चों को जन्म देने का दावा किया है। एक बार में इतनी संख्या में जीवित बच्चों को जन्म देने का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इसकी पुष्टि अभी नहीं की है।

इस महिला का नाम गोसियामे थमारा सिथोले है। ऑस्ट्रेलिया की सेवन न्यूज डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार डॉक्टरों ने स्कैन के बाद जितने बच्चों के जन्म का अनुमान जताया था, थमारा ने उससे दो ज्यादा बच्चे पैदा किए। 

37 वर्षीय सिथोले ने अपनी गर्भावस्था के 29 सप्ताह बाद सिजेरियन सेक्शन द्वारा सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया । सिथोले के पति  तेबोहो त्सोतेत्सी  ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह खुश है और उत्साहित है।

 सेफ़ाको मकगाथो हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी की उप महानिदेशक  दीनी मावेला  के अनुसार 10 बच्चों वाली गर्भावस्था अत्यंत दुर्लभ और खतरों से भरी होती है।

इनक्यूबेटर में रखा गया है सभी बच्चों को

डॉक्टरों ने बताया है कि सभी नवजात बच्चों को कुछ महीने के लिए इनक्यूबेटरों में रखा जाएगा।  महिला के पहले से ही 6 साल के दो जुड़वा बच्चे हैं।

इससे पहले माली की महिला हलीमा सीसे ने इस साल 9 मई को मोरक्को में एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। अभी तक उन्हीं के नाम एक समय में सबसे ज्यादा जीवित बच्चों को पैदा करने का विश्व रिकॉर्ड था।

इस बीच दक्षिण अफ्रीका की सरकारी संचार और सूचना प्रणाली(जीसीआईएस) ने कहा कि वह मीडिया रिपोर्टों से अवगत थे, जिसमें यह दावा किया गया है कि एक दक्षिण अफ्रीकी महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया है लेकिन दावों को सत्यापित करने के लिए अधिक जानकारी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी सुविधाओं का उपयोग करने के बावजूद इस जन्म की प्रमाणिकता को सत्यापित करने में असमर्थ रही है । 

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी