लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद का बदला नाम तो कुछ इस अंदाज में उड़ाया जा रहा है CM योगी आदित्यनाथ का मजाक

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 18, 2018 20:04 IST

अभी हाल ही यूपी कैबिनेट ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को मंजूरी दी। साधु समाज लंबे वक्त से इसकी मांग करता रहा था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है और उन पर मीम बनाए जा रहे हैं, जोकि वायरल हो रहे हैं। दरअसल, 16 अक्टूबर को इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज रखा गया है 

फेसबुक पर रघुवेन्द्र मिश्रा नाम के शख्स ने पोस्ट को शेयर कराया है, जोकि वायरल है। पोस्ट पर लिखा है, 'हैलो, माइकल जैक्शन स्पीकिंग'। उत्तर में योगी आदित्यनाथ की फोन पर बात करते हुए फोटो लगाई है और लिखा गया है, 'आज से तुम्हारा नाम माई का लाल जयकिशन होगा।'

इसी तरह दलजीत सिंह नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें जस्टिन बीबर की फोन पर बात करते हुए तस्वीर है और उनकी तस्वीर पर लिखा है, 'हैलो, इट्स जस्टिन बीबर स्पीकिंग।' उसके बाद जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर लिखा गया है, 'आज से तेरा नाम जतिन बीरबल है।'

आपको बता दें, अभी हाल ही यूपी कैबिनेट ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को मंजूरी दी। साधु समाज लंबे वक्त से इसकी मांग करता रहा था। राज्यपाल राम नाईक ने भी इस पर मुहर लगा दी। सीएम योगी का तर्क है कि हमने इस धार्मिक नगरी का स्वाभाविक नाम देने का फैसला किया है। इससे शहर का गौरव बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है गोमुख से इलाहाबाद तक जहां कहीं भी कोई सहायक नदी गंगा से मिलती है उस स्थान को प्रयाग कहा गया है, जैसे- देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग आदि। इस तरह जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है उसे प्रयागराज कहा जाएगा। इसे संगम नगरी, कुंभ नगरी और तीर्थराज भी कहा गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया