Delhi Floods: यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी, सोशल मीडिया पर आई वीडियो और मीम्स की बाढ़

By आजाद खान | Updated: July 13, 2023 18:02 IST2023-07-13T17:37:28+5:302023-07-13T18:02:02+5:30

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और वीडियो भी वायरल हो रहे है। इस यूजर ने लिखा है कि "उफान पर यमुना...सड़कों पर सैलाब!"

social media users shares memes and video on yamuna river water level delhi floods | Delhi Floods: यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी, सोशल मीडिया पर आई वीडियो और मीम्स की बाढ़

फोटो सोर्स: Twitter @sagarcasm

Highlightsदिल्ली में यमुना का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। यही नहीं लाल किला और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन जैसे जगहों पर भी पानी भर गया है।

नई दिल्ली:  दिल्ली में फिलहाल बाढ़ जैसे हालात है। देश की राजधानी में यमुना नदी का जल स्तर 200 मीटर के निशान (208.48) को पार गया है जिस कारण शहर के कई इलाकों में काफी पानी भर गया है। जल स्तर बढ़ जाने से लाल किला, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन और इंद्रप्रस्थ स्थित दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुख्यालय समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। 

हालात ऐसे हो गए है कि प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान भेजा जा रहा है। जल स्तर बढ़ने के कारण कई दुकानों में भी पानी घुस गया जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया है। 

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो और मीम्स भी वायरल हो रहे है। घटना स्थल के वीडियोज और इससे जुड़े मीम्स भी खूब शेयर किया जा रहा है। 

यूजर्स कर रहे है कई वीडियो और मीम्स शेयर

इंटरनेट पर कई यूजर्स दिल्ली में ताजा हालात के वीडियो और मीम्स शेयर करते हुए नजर आ रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि "उफान पर यमुना...सड़कों पर सैलाब!" 

एक और यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि "बैरीकेडिंग से पानी रोकेंगे अगर यही बैरीकेडिंग यमुना के दोनों किनारों पर किया होता ये हाल नहीं होता।"

यही नहीं एक और यूजर ने सीएम केजरीवाल की तस्वीरे लगाकर यह लिखा कि "बाढ़ पे ट्वीट कर दिया। स्कूल बंद करदिए। अमित शाह जी को लेटर लिख दिया। हरियाणा वालो को कोस दिया। बस मेरी जिम्मेदारी खत्म।"

दिल्ली के जल संकट पर क्या बोले सीएम केजरीवाल

दिल्ली के जल संकट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के कुछ इलाकों को जल संकट देखने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यमुना के बढ़ते स्तर के कारण तीन जल उपचार संयंत्र बंद किए जा रहे हैं। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में जल उपचार संयंत्र बंद किए जा रहे हैं। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की समस्या होगी। जैसे ही नदी का जल स्तर कम होगा, हम इन्हें फिर से शुरू करने का प्रयास करेंगे।" 

Web Title: social media users shares memes and video on yamuna river water level delhi floods

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे