लाइव न्यूज़ :

क्या सुनीता विलियम्स इस्लाम कबूल कर मुस्लिम बन गई हैं? 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 09:51 IST

फेसबुक पर शेयर वीडियो में सुनीता विलियम्स के माता-पिता के धर्म के बारे में भी गलत दावे किये गये है। सुनीता विलियम्स के पिता हिंदू हैं और माता ईसाई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है और लाखों व्यूज हैं।सुनीता विलियम्स के इस्लाम कबूलने की अफवाह पहले भी कई उड़ चुकी है।

'अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की भारतीय मूल की ऐस्ट्रनॉट सुनीता विलियम्स ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है।' सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है। फेसबुक पर एक यूजर M Rahman ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को 27 जुलाई को पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट कर बांग्ला भाषा में कैप्शन लिखते हुये ये दावा किया गया है, ''यही वजह है कि सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में लौटने के बाद इस्लाम को स्वीकार किया।" वीडियो को पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है और लाखों व्यूज हैं। (खबर लिखे जाने तक) सोशल मीडिया पर ये किया जा रहा दावा बिल्कुल फेक न्यूज पर आधारित है और गलत है। 

सुनीता विलियम्स ने कभी भी इस्लाम स्वीकार नहीं किया था। जब आप गूगल पर सिम्पल कीवर्ड 'सुनीता विलियम्स इस्लाम' सर्च करेंगे तो आपक कई रिपोर्ट में मिलेगा। जिसको पढ़ने से साफ पता चलेगा कि सुनीता विलियम्स ने इस्लाम कबूल नहीं किया है।  सुनीता विलियम्स के इस्लाम कबूलने की अफवाह पहली बार नहीं उड़ी है, इससे पहले भी 2016 में ये अफवाह आई थी। 

फेसबुक पर शेयर वीडियो में सुनीता विलियम्स के माता-पिता के धर्म के बारे में भी गलत दावे किये गये है। सुनीता विलियम्स के पिता हिंदू हैं और माता ईसाई हैं। 

सुनीता विलियम्स ने खुद 2010 में एक मैग्जीन को दिये इंटरव्यू में ये इस्लाम कबूलने की अफवाह को गलत बताया था। मैग्जीन में ये इंटरव्यू 27 अक्टूबर, 2010 को छपा था। इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था, 'मुझे नहीं पता यह अफवाह कहां से शुरू हुई। मेरे पिता हिंदू हैं और मैं कृष्ण, राम और सीता को समझते हुए बड़ी हुई हूं। मेरी मां ईसाई हैं, इसलिए मैं जीसस को समझती हूं। मैं मानती हूं कि ईश्वर हैं।'  " target="_blank">यहां पढ़िये सुनीता विलियम्स का पूरा इंटरव्यू

इसके अलावा सुनीता विलियम्स ने अपने इस्लाम कबूलने की अफवाह पर इंडिया टीवी को भी अप्रैल 2013  में इंटरव्यू दिया था। जिसमें भी उन्होंने इस दावे को गलत बताया था। सुनीता विलियम्स का ये वीडियो इंडिया टीवी के यू-ट्यूब चैनल पर 5 अप्रैल 2013 को पब्लिश हुआ था। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल