लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने सिखाया घर पर कैसे बनाएं मास्क, वायरल तस्वीर पर यूजर बोले- 'कपड़ा मंत्रालय के बने मास्क कम से कम अमेठी में घर घर पहुंच जाए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2020 10:43 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर के बने फेस मास्क बनाने और पहनने के लिया कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी के इस फोटो के शेयर करने के बाद से उनकी काफी तारीफ हो रही है। ट्विटर यूजर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 6,412 हो गए हैं। 199 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 503 लोग ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन में बिना मास्क लगाए बाहर निकलने पर पाबंदी है। बिना मास्क के बाहर निकलने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घर आसान तरीकों से मास्क बनाने के बारे में बताया है। घर पर मास्क कैसे बनाए, इसके लिए ईरानी ने ट्विटर पर  Tutorial शेयर किया है। 

स्मृति ईरानी ने मास्क बनाते हुए अपनी चार तस्वीरों का कोलाज ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें आप उन्हें पहले तस्सवीर में कपड़े को काटते हुए देख सकती हैं। दूसरी और तीसरी तस्वीर में कपड़े की सिलाई करते दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'घर बैठे सुई धागे से भी बन सकता है रीयूजेबल मास्क।' इसके साथ ही उन्होंने घर पर बने मास्क के इस्तेमाल का तरीका एक लिंक के जरिए बताया है।

स्मृति ईरानी द्वारा शेयर की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। ट्विटर पर एक वैरीफाइड यूजर दीपक सिंह (स्थानीय नेता) ने लिखा है, ''स्मृति ईरानी जी आप देश की कपड़ा मंत्री हैं। चुनाव में आपके गमछे बहुत अच्छे थे घर-घर पहुंच गए थे। अनुरोध है कपड़ा मंत्रालय के बने मास्क भी कम से कम अमेठी में घर घर पहुंच जाएं। बाकी आपका सुई धागा से निर्मित कार्य प्रेरणादायक और अच्छा है, कुछ लोग कर रहे हैं अब हम भी शुरू करवाएंगे।''

वहीं बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, सराहनीय पहल ईरानी जी। आपका यह प्रयास सभी को कोरोना से बचाव के लिए घर पर ही दोबारा उपयोग होने वाले मास्क बनाने के लिए प्रेरित करेगा।  

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :कोरोना वायरसस्मृति ईरानीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल