Austrian Man Smoked Cigarettes: 'सिगरेट' की लत, गले में उगने लगे बाल, डॉक्टर के उड़े होश
By धीरज मिश्रा | Updated: June 27, 2024 13:22 IST2024-06-27T13:15:00+5:302024-06-27T13:22:34+5:30
Austrian Man Smoked Cigarettes: सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण ऑस्ट्रिया से आया है।

फाइल फोटो
Austrian Man Smoked Cigarettes: सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण ऑस्ट्रिया से आया है। यहां पर 52 साल के व्यक्ति को सिगरेट पीने से एक दुलर्भ बीमारी हो गई। इस बीमारी के चलते उसके गले में बाल उगने लगे। दुनिया में यह अब तक का पहला मामला है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यक्ति बीते 30 साल से लगातार सिगरेट पी रहा था। जिसके कारण उसे एंडोट्रैचियल हेयर ग्रोथ नाम की दुलर्भ बीमारी हुई। इस बीमारी में गले के अंदर बाल उगने लगे। व्यक्ति को इस बीमारी के दौरान, 14 साल तक बाल उखाड़ने पड़े, क्योंकि धूम्रपान की आदत के कारण उसके बाल बढ़ते रहे। रिपोर्ट के अनुसार, मरीज पहली बार 2007 में डॉक्टरों के पास गया था। उसने बताया था कि उसे सांस लेने में कठिनाई और खांसी हो रही है।
उसने डॉक्टरों को बताया कि एक बार उसे खांसी के कारण गले से 5 सेंटीमीटर लंबा बाल निकला था। डॉक्टरों को उसने बताया कि वे 1990 से सिगरेट पी रहा है, बीमारी का लक्षण पहली बार 2006 में शुरू हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी ब्रोंकोस्कोपी की और पाया कि उनके गले के उस हिस्से से कई बाल उग रहे हैं, जहां बचपन में डूबने की घटना के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। 10 साल की उम्र में, उस व्यक्ति की ट्रेकियोटॉमी हुई थी। जिसमें उनके श्वासनली को काटकर खोला गया था ताकि उनके फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचने में मदद करने के लिए एक एयर ट्यूब डाली जा सके।
डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की और छह से नौ 2 इंच लंबे बाल निकाले, लेकिन वे फिर से उग आए। रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति14 वर्षों तक बाल निकलवाने के लिए हर साल अस्पताल जाता रहा।
डॉक्टरों के अनुसार, बालों का बढ़ना सिगरेट पीने की उसकी आदत की वजह से हुआ। 2022 में धूम्रपान छोड़ने के बाद ही यह स्थिति बंद हुई और डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक आर्गन प्लाज्मा जमावट की, जिसमें बालों की कोशिकाओं को जलाना शामिल है।