नदी में बह रहा था छोटा हाथी, हथिनी ने जान पर खेलकर ऐसे बचाई जान, देखें वायरल वीडियो
By प्रिया कुमारी | Updated: July 31, 2020 16:19 IST2020-07-31T16:19:07+5:302020-07-31T16:19:07+5:30
सोशल मीडिया पर एक छोटे हाथी का पानी में डूबते हुए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे हाथी को बचाने के लिए हथिनी अपने जान पर खेल जाती है।

नदी में बहते छोटे हाथी की हथिनी ने अपने जान पर खेलकर ऐसे बचाई जान
मां को सबसे ज्यादा अपने बच्चों से ही प्यार होता है, भले ही वो कोई औरत हो या कोई जानवर अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं, ऐसा ही नजारा एक वीडियो में देखने मिल रहा है, एक हाथिनी और उसके बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहती नदी में हथिनी का बच्चा गिर जाता है, जिसके बाद हाथिनी अपने बच्चे को बहुत ही मेहनत से जान की बाजी लगाकर पानी से बाहर निकाल लेती है।
MOTHER 🙏
— Shantanu N Sharma (@shantanunandan2) July 27, 2020
(Assam media reports say it’s in Bornadi near Udalguri) #AssamFloodspic.twitter.com/HGsA58HkvL
Ever seen any elephant died in flood?
— Satyajit (@SatyajitP9) July 28, 2020
I don't see anything unusual in this vedio, any animal would do the same.
Thank you for sharing.
कहा जा रहा है ये वीडियो असम का है, वहां बाढ़ आई हुई है, वहां के बाढ़ में एक हाथी का बच्चा फंस जाता है, और हथिनी बहुत ही समझदारी से अपनी जान पर खेल कर बच्चे को बचा लेती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैन्स हथिनी का अपने बच्चे के प्रति प्यार को देख कर तारीफ कर रहे हैं।
Shantanu N Sharma ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, उन्होंने कैप्शन में लिखा है मदर (असम मीडिया के मुताबिक बोरनदी जोकि उदालगु के पास का है। इस वीडियो पर अबतक 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके है, फैन्स भी इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया पर फैन्स इस वीडियो को देखकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इससे पहले भी हाथी के कई वीडियो हमे देखने को मिले है जिसे लोगों ने भी बहुत पसंद किया।