क्या आपने कभी ऐसी जुगाड़ से पकड़ी है कोई मछली? छोटे बच्चे के इस देसी जुगाड़ को देख रह जाएंगे आप हैरान, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 3, 2022 14:45 IST2022-04-03T14:43:45+5:302022-04-03T14:45:35+5:30

आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 12 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 18 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

small boy smartly catch two fish from pond with desi jugaad anand mahindra share video went viral | क्या आपने कभी ऐसी जुगाड़ से पकड़ी है कोई मछली? छोटे बच्चे के इस देसी जुगाड़ को देख रह जाएंगे आप हैरान, देखें वीडियो

फोटो सोर्स: Twitter

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। वे समस-समस पर हैरान कर देने वाले जुगाड़ू वीडियो शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने हाल में ही एक वीडियो को शेयर किया है जिसका हर कोई चर्चा कर रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो इतना रोचक है कि इसे 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं करीब 18 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। यह वीडियो एक छोटे से बच्चे का जुगाड़ू टेकनिक का है जिसका इस्तेमाल कर वह आसानी से मछली को पकड़ लेता है। 

ऐसे बच्चे ने पकड़ी दो मछलियां

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक बच्चा बहुत ही आसानी से मछली को पकड़ लेता है। वह मछली को पकड़ने के लिए एक लकड़ी के फ्रेम का इस्तेमाल करता है जिसे वह जुगाड़ से बनाया है। वीडियो के अनुसार, बच्चा पहले इस फ्रेम को लाकर तालाब किनारे गाड़ देता है और फिर मछली पकड़ने के लिए चारा तैयार करता है। इसके बाद वह कांटा वाला चारे को पानी में फेंक कर मछली फंसने का इंतजार करता है। मछली जब फंस जाती है कांटे में तो वह फ्रेम की मदद से बहुत ही आसानी से दो मछली को पकड़ लेता है। 

लोगों को खूब पसंद आ रहे है वीडियो

इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनते तक इस वीडियो को 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और करीब 18 हजार लोगों ने इसे लाइक किया था। बच्चे की जुगाड़ वाली टेकनिक को देखकर हर कोई हैरान है और बच्चे की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। 
 

Web Title: small boy smartly catch two fish from pond with desi jugaad anand mahindra share video went viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे