लाइव न्यूज़ :

पुणे: 200 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा 6 साल का बच्चा, 16 घंटे बाद NDRF ने निकाला बाहर

By भाषा | Updated: February 21, 2019 15:09 IST

सड़क निर्माण कामगार का बेटा रवि यहां से 70 किलोमीटर दूर थोरंडाले गांव में बुधवार दोपहर खेलते वक्त बोरवेल में गिर गया था।

Open in App

 पुणे जिले में 200 फुट गहरे बोरवेल में फंसे छह साल के बच्चे को 16 घंटों के अथक परिश्रम के बाद बृहस्पतिवार को बाहर निकाल लिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और पुलिस अधिकारियों ने जब छह साल के बच्चे रवि पंडित भील को बाहर निकाला को भीड़ की नजरें बच्चे पर ही टिकीं हुई थीं।

सड़क निर्माण कामगार का बेटा रवि यहां से 70 किलोमीटर दूर थोरंडाले गांव में बुधवार दोपहर खेलते वक्त बोरवेल में गिर गया था। एनडीआरएफ के दल ने बताया कि बच्चे को सुबह करीब नौ बजे निकाला गया और उसकी हालत अच्छी है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अभियान बेहद जटिल था और बच्चे को खरोंच भी नहीं आई। इसके लिए उम्दा योजना बनाने की जरूरत थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एनडीआरएफ बच्चे को बचाने में सफल रहा। हमारी टीम ने कड़ी मेहनत से काम किया और उनका ध्यान लक्ष्य पर ही रहा। इस बात से खुश और संतुष्ट हैं कि बच्चा सकुशल है और अपने माता पिता के पास जा पाएगा।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल