लाइव न्यूज़ :

हिन्दी में लगी होर्डिंग फाड़ने के आरोप में छह कन्नड समर्थक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर घमासान

By भाषा | Updated: August 20, 2019 05:21 IST

इस गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एचडी कुमारस्वामी ने इन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है। ट्विटर पर हैशटैग रिलीजकन्नडएक्टिविस्ट ट्रेंड कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर हैशटैग रिलीजकन्नडएक्टिविस्ट (#ReleaseKannadActivist) ट्रेंड कर रहा है। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एचडी कुमारस्वामी ने इन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है।

बेंगलुरु, 19 अगस्तः कन्नड समर्थक संगठन के छह सदस्यों को जैन सामुदायिक हॉल के बाहर हिन्दी में लिखी होर्डिंग फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एचडी कुमारस्वामी ने इन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है। ट्विटर पर हैशटैग रिलीजकन्नडएक्टिविस्ट ट्रेंड कर रहा है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा कि कन्नड भाषा और कन्नड लोगों के हितों की रक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है और इससे कोई समझौता नहीं होगा। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम जैन सामुदायिक हाल के पास हुई। कन्नड समर्थक संगठन के कुछ सदस्यों ने वहां हिन्दी में लिखी होर्डिंग फाड़ दी। वे होर्डिंग में कन्नड को जगह नहीं देने से नाराज थे।

वायरल वीडियो फुटेज में कुछ लोगों को इस बात को लेकर बहस करते हुए और फिर होर्डिंग फाड़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। दक्षिण बेंगलुरु से भाजपा सांसद ने कन्नड कार्यकर्ता होने का दावा करने वालों के कृत्य की निंदा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ शरारती तत्वों द्वारा बेंगलुरु में मंदिर के हिन्दी बैनर होने की वजह से जैन भाइयों पर किये गए हमले से दुखी हूं। वे कभी भी उर्दू पर सवाल नहीं करते।’’

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल