लाइव न्यूज़ :

Video: सीतारमण के प्याज-लहुसन ना खाने वाले बयान पर भड़की पब्लिक, कहा- मोदी जी ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 5, 2019 09:45 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महाराष्ट्र के बारामती से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले के सवालों पर जवाब देने के लिए खड़ी हुईं, तभी उन्होंने प्याज ना खाने वाला बयान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद सुप्रिया सुले ने एनपीए और प्याज किसानों का मुद्दा सदन में उठाया था। देश में प्याज 80 से लेकर 150 रुपए तक किलो मिल रहा है।

देश में प्याज की कीमतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की जा रही है। इसी बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (4 दिसंबर) को प्याज-लहुसन को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने संसद में कहा, 'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी, सो आप चिंता ना करिए।' निर्मला सीतारमण का कहना है कि वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां प्याज-लहुसन का ज्यादा मतलब नहीं है। निर्मला सीतारमण के इस जवाब पर सदन में भी ठहाके लगे थे। निर्मला सीतारमण के सदन में जवाब देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान को लेकर निर्मला सीतारमण ट्रोल हो रही हैं। 

वायरल वीडियो को तहसीन पूनावाला ने भी शेयर किया है।

कई यूजर का कहना है कि बीजेपी की नीति है कि ना वह खाएंगे या ना खाने देंगे। एक यूजर ने लिखा, वित्त मंत्री सात्विक हैं, और स्वार्थी भी। खैर, सब ऐसे हैं, सबको अपनी पड़ी है।

जानें क्यों  निर्मला सीतारमण ने  लहुसन-प्याज वाला दिया बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महाराष्ट्र के बारामती से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले के सवालों पर जवाब देने के लिए खड़ी हुईं, तभी उन्होंने प्याज ना खाने वाला बयान दिया। असल जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खड़ी हूं तो सदन में कुछ लोगों ने उसी दौरान पूछा कि क्या आप (निर्मला सीतारमण) प्याज खाती हैं? सदस्यों के इसी सवाल पर निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया, 'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी। सो डॉन्ट वरी। मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां अनियन से मतलब नहीं रखते।' 

सुप्रिया सुले ने उठाया था  प्याज का मुद्दा 

सांसद सुप्रिया सुले ने एनपीए और प्याज किसानों का मुद्दा सदन में उठाया था। सुप्रिया सुले ने कहा, 'मैं सरकार से प्याज की मंहगाई को लेकर एक सवाल करना चाहती हूं। सरकार मिस्र से प्याज मंगा रही है, प्याज की व्यवस्था कर रही है, मैं सरकार के इस कदम की तारीफ करती हूं। मैं  महाराष्ट्र से हूं, जहां भारी मात्रा में प्याज उगाए जाते हैं, मैं सरकार से यह सवाल पूछना चाहती हूं कि प्याज के उत्पाद में इतनी कमी क्यों आई। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी